शुक्रवार, 22 जुलाई 2022

दिव्यांग डेवलपमेंट ओर वानर सेना की मदद से एक बच्ची को फिर से मिला माँ बाप का साया

 




शुक्रवार 22 जुलाई को रात  में 1 बजे वानर सेना के रोहित तिवारी को  सूचना मिली कि एक 9 साल की बच्ची जो अपना नाम पायल बता रही थी दिल्ली से आने वाली बस की सीट के नीचे छुपी मिली, वानर सेना के रोहित तिवारी ने बच्ची की टिकट करवाई और सूचना वानर सेना के अजीत प्रताप सिंह जी को दी , जिसकी जानकारी उन्होंने कानपुर की मनप्रीत कौर को दी और मनप्रीत कौर ने थाना फजल गंज के SI आवेक जी के साथ जरीब चौकी से बस से बच्ची को लिया और पूछताछ के दौरान  बच्ची पायल ने बताया कि वो अपनी बुआ के पास दिल्ली गई थी और मां का एक्सीडेंट हुआ था । कानपुर घर का पता बताने में असमर्थ थी । मनप्रीत कौर द्वारा पूछताछ करने पर घर का रास्ता क्रॉसिंग के पास बताया ।  फजलगंज पुलिस  के साथ सुबह 3.30 पर बच्ची का घर मिलने पे बच्ची पायल को उसके पिता मुकेश के सुपुर्द किया गया  बच्ची को उसके पिता तक पहुचाने दिव्यांग डेवेलपमेन्ट की मनप्रीत कौर ओर वानर सेना के

रोहित तिवारी, पुनीत सिंह चावला एवम थाना फजलगंज के SI आवेक जी का बच्ची के पिता ने बहुत बहुत आधार जताया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें