कानपुर से खबर,जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य श्री महाश्रमण जी पूरे देश में अहिंसा यात्रा करते हुए जन मानस को नैतिकता, सद्भावना और नशा मुक्ति का उपदेश पिछले कई वर्षों से दे रहे हैं। उनके द्वारा प्रस्तावित मार्ग पर उनके हजारों शिष्य देश भर में भ्रमण करते हुए अहिंसा का मार्ग सबको बताते हैं। आचार्य जी की विदुषी शिष्या डॉ पीयूष प्रभा जी अपनी सहवर्ती तीन साध्वी के साथ कानपुर आ गई हैं। जैन धर्म में चातुर्मास का बहुत बड़ा महत्व है। इसी क्रम में चारों साध्वी जी कानपुर में पटना, वाराणसी और प्रयागराज से पद यात्रा करते हुए चार महीने के लिए आयी हुई हैं। आज स्वरूप नगर स्थित हैरिटेज होम में एक बड़े जुलूस के साथ पहुंची। जैन तेरापंथ समाज के मंत्री संदीप जैन ने साध्वी जी का स्वागत किया। प्रमोद जैन, गणेश जैन, अमित जैन और महिला मंडल की मंत्री रश्मि जैन भी कार्यक्रम में थी।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें