शनिवार, 9 जुलाई 2022

इटली देश से आए दंपत्ति आचार्य कृष्ण विनायक फड़के शिक्षा केंद्र एवं रेलवे प्लेटफार्म की पाठशाला के बच्चों के संग बांटी खुशियां

 










 दिनांक 9 जुलाई 2022 आज सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के तत्वाधान में आचार्य कृष्ण विनायक फड़के शिक्षा केंद्र  नयापुल टीपी नगर कानपुर नगर  एवं रेलवे प्लेटफार्म की पाठशाला कानपुर सेंट्रल  प्लेटफार्म नंबर एक बाल सहायता   बूथ में शिक्षा प्राप्त कर रहे पत्थर काटने वाले एवं झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के बीच  इटली देश से आए दंपत्ति  श्री मिकेल  व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती  मारेंगेला  व दिल्ली से आए हंसमुख ठक्कर  ने बच्चों संग समय बिता कर  वह उनके बीच बिस्कुट  चॉकलेट का वितरण करके खुशियां बांटी  बिस्कुट चॉकलेट पाकर वह उनके साथ समय बिता कर बच्चे बहुत ही खुश हुए 

 इटली देश से आए दंपत्ति श्री  मिकेल व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मारेंगेला  बच्चों से भारत देश की शिक्षा के बारे में जाना  व उन्होंने इटली देश की शिक्षा के बारे में बच्चों को बताया  साथ ही उन्होंने भारत देश की शिक्षा व संस्कृति की सराहना की   और साथ ही  लोगों से अपील की कि   जो बच्चे गरीबी की वजह से या हमारे समाज में किसी अन्य कारणों की वजह से शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं और अपने जीवन को बर्बाद कर लेते हैं  तो ऐसे बच्चों के जीवन को बचाने के लिए हमारे समाज के लोगों को सामने आना चाहिए। और ऐसे बच्चों की मदद करना चाहिए ताकि यह बच्चे भी पढ़ सके और आगे बढ़ सके जिससे हमारे समाज व देश का नाम भी  रोशन हो सके  साथ ही   इसके साथ ही संस्था अध्यक्ष कमल कांत तिवारी जी ने बताया कि  इस शिक्षा केंद्र का उद्देश्य पत्थर काटने वाले एवं झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को निशुल्क शिक्षा एवं शिक्षण सामग्री नियमित रूप से प्रदान कर उन्हें औपचारिक शिक्षा से  जोड़ना एवं उनका बेहतर भविष्य बनाना है  और साथ-साथ उन्हें बेहतर नागरिक बनाने  का प्रयास किया जा  रहा है 

 सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के सदस्य गौरव सचान के द्वारा बताया गया कि  नया पुल के पास रहने वाले लगभग 60 से अधिक बच्चों  और कानपुर सेंट्रल में लगभग 40 से अधिक  बच्चों को  नियमित रूप से शिक्षा दी जा रही है और  सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि और अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाए  जिससे बच्चों को एक नई राह और अपने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके साथ ही लोगों से अपील की कि ऐसे बच्चों की मदद करने में हमारा सहयोग करें ताकि ऐसे ज्यादा से ज्यादा बच्चों को शिक्षित किया जा  सके। शिक्षा सामग्री वितरण कार्यक्रम में मुख्य  रूप से इटली देश से आए दंपत्ति श्री मिकेल व उनकी धर्मपत्नी  श्रीमती मारेंगेला  दिल्ली से आए श्री हसमुख ठक्कर कमलकांत तिवारी अध्यक्ष सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी संस्थापक रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति एडवोकेट हाई कोर्ट इलाहाबाद व गौरव सचान अमिता तिवारी   मंजू लता दुबे  रीता सचान  श्वेता तिवारी   प्रवीणा  द्विवेदी व अन्य संस्था के सदस्य 150 से अधिक बच्चे व उनके परिजन उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें