रविवार, 1 मई 2022

गरीब बच्चों को मिली स्टेशनरी गिफ्ट खुश हुए, मिशन मुस्कान,

 



मुहिम वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान मे स्व यमुना प्रसाद मिश्र की 5वीं पुण्य तिथि पर स्टेशनरी एवं खाद्य सामग्री का वितरण मिशन मुस्कान पाठशाला सरसैय्या घाट कानपुर मे हुआ ।

संस्था लगातार समाजिक कार्यो मे निस्वार्थ भाव से कार्यरत रहती है उसी क्रम मे यह आयोजन  हुआ लगभग 100 बच्चो ने कार्यक्रम मे सिरकत की ।

 प्रदेश अध्यक्ष विभोर द्विवेदी ने बताया कि गरीब और निराश्रित बच्चो के लिए कार्य करना हमारी प्राथमिकता मे है उसका निर्वाहन करने का प्रयास सदैव जारी रहता है।

भविष्य मे गरीब बच्चो के लिए कई उपयोगी कार्यो का क्रियान्वयन किया जाएगा।

 प्रदेश महामंत्री भरत मिश्र ने बताया कि हमारी संस्था अपने 9वें वर्ष मे कार्य कर रही है हम अपने सभी युवा साथियो का उनके साथ  एवं विश्वास के लिए आभार व्यक्त  करते है और आगे भी साथ रहकर ऐसे ही संगठन को मजबूती प्रदान  करते रहे ऐसी कामना करते है।

कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती सुमन मिश्रा द्वारा हुआ।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे श्री श्रीकृष्ण दीक्षित बड़ेजी ( प्रदेश संयोजक नमामि गंगे ) एवम  कार्यक्रम  मे मुख्य रूप से शंकर दयाल दुबे ,प्रदेश अध्यक्ष विभोर द्विवेदी ,प्रदेश महामंत्री भरत मिश्रा,अजय शर्मा,प्रतीक शुक्ला , विक्रम गुप्ता ,विक्रम अवस्थी,अंकित गुप्ता, प्रदीप कौल,अभिषेक मिश्रा,शाश्वत गुप्ता,अनुज मिश्रा,सुजीत शर्मा, अनिल सैनी,हितेश अग्रवाल, अंकुर दीक्षित आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें