शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022

शियाओं मुस्लिमों पर आतंकी हमले का विरोध, दिया ज्ञापन

 




,


प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगे,

प्रशासन ने जुलूस निकालने की नहीं दी अनुमति,

खुफिया तंत्र पल पल पर रखे रहा नजर,

समय से पहले अचानक लिया मौके पर जाकर लिया शहर काजी से ज्ञापन,

रमज़ान के पाक महीने में भारत के पड़ोसी मुल्क अफगानिस्तान और पाकिस्तान में शियाओं को मारने के लिए लगातार विस्फोट किए जा रहे हैं जिसमे मुख रूप से शिया समुदाय के स्कूल जाने वाले बच्चों को निशाना बनाया गया था। इस विस्फोट में कई बच्चों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी थी। जिसके चलते आज दुनिया भर में शिया समुदाय के ऊपर हो रहे आतंकी हमले के विरोध में जनपद कानपुर के सभी शियाओं ने हुसैनी टाईगर के बैनर तले ग्वालटोली शिया जामा मस्जिद से जुमे की नमाज़ के बाद पुलिस कमिश्नरेट के ACP कर्नलगंज त्रिपुरारी पाण्डे को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा इस दौरान एलआईयू ऑफिसर संजीव दीक्षित व इंस्पेक्टर ग्वालटोली मौजूद रहे। हुसैनी टाईगर सोसाइटी के नगर अध्यक्ष काशिफ रिज़वी ने बताया कि इस जुलूस के ज़रिए आतंकवाद, दहशतगर्दी के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है इस दौरान मुख्य रूप से मौलाना सईद अब्बास मौलाना हामिद हुसैन,, हुसैनी टाइगर के काशिफ रिजवी मुशर्रफ हुसैन वसीम रिजवी ताहिर मेहंदी कौसेन रिजवी मोहम्मद अब्बास तथा नुसरत अली आब्दी,मौलाना इंतखाब आलम आदि लोग मौजूद रहे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें