कानपुर 17 फरवरी। आज मुसीबत में फंसे बच्चों की मदद के लिए संचालित चाइल्डलाइन कानपुर नगर व बाल सेवी संस्था सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में टी0पी0 नगर चौराहे के निकट सुभाष उपवन पर पुलिस चौकी टी0 पी0 नगर पर हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उददेश्य जनसामान्य को मतदान करने के प्रति जागरूक करने व शत्-प्रतिशत् मतदान करने की अपील करना था। कार्यक्रम में नंन्हे मुन्ने बच्चों को गुब्बारे व टॉफिया बांटी गई। जिसकंे साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से 5000 से अधिक लोगों ने मतदान करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि मोहन लाल गुप्ता अध्यक्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस जन कल्याण समिति का माल्यार्पण कर व मुख्य अतिथि द्वारा अपने हस्ताक्षर करके किया। जिसके साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा जनसामान्य को यह संदेश दिया कि मतदान करना हमारा अधिकार है और हमें अपने अधिकार का प्रयोग करके मतदान अवश्य करना चाहिए। साथ ही उन्होने बताया कि मेरी सभी से अपील है कि अपने मत्ताधिकार का प्रयोग करके मतदान अवश्य करें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आये विचारों में लिखा था कि श् छोडो अपने सारे काम,पहले चलों करें मतदान, घर -घर साक्षरता ले जाएगंे, मतदाता जागरूक बनाएंगे, देश के विकास में दे अपना योगदान, हर हाल मे करना अपना मतदान, हम सबकी है ये जिम्मेदारी, सही प्रतिनिधि चुनने में हो सबके वोटों की भागीदारी, सोच -समझकर वोट करें , जो दागी हो उसको न वोट करें, जाएं वोट डालने जाएं अपना वोट काम में लाएं, घर-घर ये संदेश पहुंचाएं, चलो मिलकर सबको जागरूक मतदाता बनाए, अपना अमूल्य वोट देकर , अपना भाग्य स्वयं लिखे, वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है, बडे-बूढे हो जवान, सभी मिलकर करें अपना मतदान, लोकतंत्र की है ये पुकार करों अपने मतदान का अधिकार, अपना अमूल्य वोट देकर लोकतंत्र को दे मजबूती, करेंराष्ट्र का जो उत्थान, करें उसी को हम मतदान,वोट हमारा है अनमोल, कभी न करें इसका मोल, आओ मिलकर ये अलख जगाएं, वोट देना है जरूरी सभी जरूरी देने आएं आदि।
चाइल्डलाइन कानपुर के निदेशक कमलकानत तिवारी ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान कार्य्रकम के माध्यम से जनसामान्य को मतदान करने के प्रति जागरूक करने व शत्-प्रतिशत् मतदान करने के लिए प्रेरित करने के उददेश्य से कार्य्रकम का आयोजन किया गया।
चाइल्डलाइन कानपुर के समन्वयक प्रतीक धवन ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सफल रहा और इसमें लगभग 5000 से अधिक लोगों ने सहभागिता निभाई जबकि 1000 से अधिक से अधिक लोगों को चाइल्डलाइन की इस मुहिम से जुड़ने के लिए जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि मोहन लाल गुप्ता अध्यक्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस जन कल्याण समिति, चाइल्डलाइन कानपुर के निदेशक व संस्थाध्यक्ष कमल कान्त तिवारी, चाइल्ड लाइन के समन्वयक प्रतीक धवन, मंजुला तिवारी, अंजु वर्मा, अमन पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय, सुचि अवस्थी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय आदि सहित 5000 से अधिक लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें