गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022

किदवई नगर में व्यपारियो ने किया एलान वो घर घर जाकर भाजपा के लिए करेंगे प्रचार

 



 *विधानसभा चुनाव 2022 के तहत वेडिंग वेल गेस्ट हाउस,के ब्लॉक ,किदवईनगर में वृहत सम्मेलन में संग़ठन के पदाधिकारियों ,उद्यमियों व व्यापारियों का एक सम्मेलन में भाजपा को समर्थन देने का निर्णय लिया गया ,कहा गया कि व्यापारियों ,उद्यमियों व परिवहन व्यवसाई भाजपा को वोट देने के लिए घर घर जाकर प्रचार करेंगे* 


 आज *भारतीय उद्योग व्यापार मंडल* के प्रमुख पदाधिकारियों,व्यापारियों व उद्यमियो और परिवहन व्यवसाइयों ने विधानसभा चुनाव 2022 के एक सम्मेलन में भाजपा को समर्थन देने का निर्णय लिया गया ।

 तय हुआ कि व्यापारियों ,उद्यमियों व परिवहन व्यवसाई भाजपा को वोट देने के लिए घर घर जाकर प्रचार करेंगे।

  *भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने* कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार के कार्यकाल मे व्यापारियों व उद्यमियो ने अपने आपको सुरक्षित महसूस किया है और सुरक्षित रहे है । यह भी कहा कि जी एस टी में संशोधन के साथ ऑनलाइन व्यवस्था ने भ्र्ष्टाचार को बहुत कम किया है और इनकम टैक्स में फेसलेस सुनवाई हो रही है इसी तरह धीरे धीरे सभी सरकारी विभागों में भ्र्ष्टाचार कम हो रहा है।

   *महानगर अध्यक्ष गुरुजिन्दर सिंह* ने कहा कि व्यापारियों व उद्यमियो के लिए भाजपा ही सही राजनीतिक पार्टी है और हम व्यापारी समाज के लोग इसी सरकार में सुरक्षित है इसलिए भाजपा को ही हम सब समर्थन करेंगे।

 *यू पी युवा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम शुक्ल* ने कहा कि परिवहन से जुड़े आर टी ओ सहित टोल को ऑनलाइन करना वर्तमान केंद्र सरकार की उपलब्धि है और हम सबको बी जे पी को ही वोट व सपोर्ट करे।

  *दक्षिण व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल उत्तम ने* भी सम्बोधित करते हुए भाजपा को जिताने की अपील की।

 *भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने ,महेश सोनी व कमल त्रिपाठी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील शुक्ला,अशोक शुक्ला ,रमाकांत शर्मा,आनंद शुक्ल,नितिन अग्निहोत्री,ट्रांसपोर्टर नेता वाई पी सिंह,युवा महामंत्री विनायक पोद्दार,मनोज विश्वकर्मा व पंकज कुशवाहा,जितेंद्र सिंह,अजय शर्मा ,प्रेम गुप्ता,किशोर सक्सेना,श्याम गर्ग,यतीश सिंह,मोहित तिवारी,अनुरंजन त्रिपाठी, मनीष वसंदानी,नवीन तुलसानी,अनुपम गुप्ता,शरद मिश्र ,अखिलेश गुप्ता ,बाबू पाण्डे,आकाश दीक्षित,नितिन शुक्ला, प्रखर श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश गुप्ता* सहित सैकड़ों व्यापारी व उद्यमी थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें