शाहिद खान
आरक्षक नरपाल सिंह रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर सील चेकिंग ड्यूटी में तैनात थे। समय करीब 13:40 बजे गाड़ी न0 11123 प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर आई समय 14:05 बजे गंतव्य को रवाना हुई चलती गाड़ी में एक महिला यात्री द्वारा गाड़ी के स्लीपर कोच में चढ़ने की कोशिश करते समय गाड़ी से उक्त महिला यात्री गिर गई और गाड़ी के साथ घसीटने लगी तभी सजकता पूर्वक ड्यूटी कर रहे उक्त आरक्षक द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए त्वरित कार्यवाही कर उक्त महिला की जीवन रक्षा की गई|
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें