शनिवार, 22 जनवरी 2022

झाँसी सदर विधान सभा प्रत्यासी रवि शर्मा ने किया जनसम्पर्क

 



शाहिद खान


झांसी। विधानसभा चुनाव में भगवा फहराने के लिए आज से डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान शुरू हो गया है। इसी क्रम में झांसी सदर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी रवि शर्मा समर्थकों के साथ अभियान पर निकल पड़े हैं। वह आज झांसी की हृदय स्थली इलाइट चौराहा पर उत्तर प्रदेश में आम जन मानस को बदलाव की तस्वीर को घर घर पहुंचाने के लिए एक किताब के साथ साथ पांच वर्ष के लोक कल्याणकारी, विकास कार्यों की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि झांसी के प्रत्येक चौराहा पर यह अभियान चलाया जाएगा। पत्रक के माध्यम से बताया जा रहा है कि देश में झांसी सहित उत्तर प्रदेश की तस्वीर निखरी है। भाजपा लगातार अभियान चला कर कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर घर पहुंचा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें