कानपुर
व्यापारी हृदय सम्राट चाचा पंडित श्याम बिहारी मिश्रा (पूर्व सांसद) के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल और दवा व्यापार मंडल की संस्था कानपुर केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में कानपुर के डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अनंत देव तिवारी जी को मास्क, सैनिटाइजर की शीशियां वा पी.पी.ई. किट पुलिस कर्मचारियों व सहयोगीयों को सुरक्षित रखने के लिए दी गई तथा कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री टीकम चन्द सेठिया के नेतृत्व में सिद्धेश्वर धर्मशाला आचार्य नगर में तमाम मंदिरों के पुजारियों को सूखा राशन वितरित किया गया। जिसमें संघ के भवानी भीख जी, भट्ठा एसोसिएशन के गुड्डू त्रिवेदी, उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्र, कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेष नारायण त्रिवेदी, दवा व्यापार मंडल की ओर से अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल एवं महामंत्री श्री शिव कुमार गुप्ता, धर्मेश सिंह, किशन गुप्ता, ब्रजेश मल्होत्रा, रामप्रसाद जायसवाल, अतुल सक्सेना वा सन्त मिश्रा, गोपाल मिश्रा एवं निर्मल त्रिपाठी प्रमुख थे।
इसी तरह एक अन्य कार्यक्रम में प्रदेश के अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र जी के आवास पर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। इसमें कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री टीकम चन्द सेठिया, महामंत्री विनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेष नारायण त्रिवेदी, राजेश गुप्ता, निर्मल त्रिपाठी, राकेश सिंह, विजय पंडित एवं विक्रम पंडित प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कन्फेक्शनरी एसोसिएशन के द्वारा एक हवन का आयोजन राजीव नगर क्षेत्र में किया गया। एक अन्य कार्यक्रम में सुभाष चिल्ड्रन होम मछरिया, नौबस्ता में बच्चों के साथ जन्मदिन के अवसर पर उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेष नारायण त्रिवेदी, कन्फेक्शनरी एसोसिएशन के महामंत्री निखिल गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
भवदीय
टीकम चन्द सेठिया
अध्यक्ष
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें