सोमवार, 6 अप्रैल 2020

बुराई के खिलाफ जंग

कोविड-19 महाआपदा में ऑपरेशन विजय ने जागरूकता एवं सहायता अभियान को दी नई राह।*


*⏩आवास पर स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष व क्षेत्र में ऑपरेशन विजय की टीमें बांट रही हैं खाद्य सामग्री*


*⏩ऑपरेशन विजय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल खोलकर जरूरतमंदों की कर रहे हैं सहायता- विजय प्रताप सिंह*


*⏩ऑपरेशन विजय की टीमें जागरूकता के साथ-साथ खाद्य सामग्री भी वितरण कर रही- विजय प्रताप सिंह*


*⏩लॉक डाउन के कारण गरीब असहाय व बेरोजगार परिवारों में बढ़ रही है दिक्कतें ऑपरेशन विजय सक्रिय- शिवमंगल सिंह*


        कोविड-19 में "ऑपरेशन- विजय" बुराइयों के खिलाफ जंग द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर चलाए जा रहे *" जागरूकता एवं सहायता अभियान "* ने नए तरीके से जागरूकता अभियान शुरू किया है। जिसकी नगरवासी के साथ-साथ पुलिस और प्रशासन के लोग भी सराहना कर रहे हैं।
      *ऑपरेशन-विजय बुराइयों के खिलाफ जंग द्वारा शुरू किए गए जागरूकता एवं सहायता अभियान के तहत " ऑपरेशन- विजय " के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर जरूरतमंद व्यक्ति आवास पर आने वाले हर जरूरतमंद को राशन व अन्य जरूरी सामान उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही "ऑपरेशन-विजय" बुराइयों के खिलाफ जंग की टीमें लगातार क्षेत्रों में जागरूकता के साथ-साथ खाद्य सामग्री वितरण कर रही हैं।*
      ऑपरेशन-विजय बुराइयों के खिलाफ जंग के कंट्रोल रूम नंबर पर बड़े पैमाने में गरीब असहाय व बेरोजगार परिवारों द्वारा राशन एवं अन्य सामग्री की कमी बताई जा रही है, जिस कमी की जानकारी स्थानीय प्रशासन को देते हुए "ऑपरेशन- विजय द्वारा भरसक प्रयास कर उन्हें दूर किया जा रहा है।


*विजय प्रताप सिंह (प्रदेश अध्यक्ष)* 
        "ऑपरेशन-विजय" 
   बुराइयों के खिलाफ जंग 
*मंडल कार्यालय-88 बी, इस्पात नगर पार्ट-02, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।*


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें