शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020

बचाव जरूरी है

*कोरोनावायरस की महामारी को देखते हुए सीडीपीओ अनामिका सिंह   ने   मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी  डॉ प्रमिला निरंजन शुक्ला को नगर निगम कर्मचारी के लिए 200 मास्क दिए* कोरोना वायरस महामारी के कारण शहर से लेकर देहात में मास्क की किल्लत हो गई है। वहीं आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए सुरक्षा की दृष्टि से मास्क लगाना जरूरी है। ऐसे में  मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी  डॉ प्रमिला निरंजन शुक्ला  को महामारी के लिए नगर निगम कर्मचारी को 200 मास्क अनामिका सिंह शहर सेकेंड सीडीपीओ  द्वारा दिया गया शहर की कुछ महिलाएं और युवतियां मास्क की कमी को पूरा करने के लिए अपने स्तर से प्रयास कर रही हैं। मातृ शक्ति अपने हाथों से मास्क बना रही हैं और जरूरतमंद लोगों को इन्हें बांट रही हैं।  कुछ सदस्यों की ओर से भी अपने-अपने घरों में मास्क तैयार कर इस संकट की घड़ी का डटकर सामना करने के लिए योगदान दिया जा रहा है। । सीडीपीओ ने  नगर निगम ऑफिस में  जाकर  नगर मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी  को 200 मास्क दिए हैं   अनामिका सिंह कुपोषण को जड़ से खत्म करने के लिए अपने नवाचार कार्यों से जानी जाती है अब कोरोना को खत्म करने के लिए प्रयासरत है,आज उन्होंने मुख्य चिकित्सा विकास अधिकारी के सहयोग से राजीव नगर के सभी गलियों और घरों को सेनेटाइज कराया और सभी नगर निगम के कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।राजीव नगर ने निवासियों ने ताली बजा कर उनका हौसला अफजाई की । रहमान ,बाबू किशोर आहूजा उपस्थित रहे|


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें