गुरुवार, 8 मई 2025

 अन्नदान कर डॉ० संदीप ने आदिवासी परिवारों को दी राहत




झाँसी। अपने समाजसेवी कार्यों के लिए संघर्ष सेवा समिति एवं डॉ० संदीप जनपद और आसपास के क्षेत्र में बहुचर्चित हैं। एक समाजसेवी होने के साथ-साथ डॉक्टर संदीप आदिवासी सहरिया समुदाय के संरक्षक भी हैं जिस कारण कई आदिवासी परिवार सहायता हेतु संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पहुंचते हैं। मां शबरी सहरिया आदिवासी समिति के अध्यक्ष गोपाल सहरिया के सहयोग से सहरिया समुदाय की महिलाएं संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पहुंची जहाँ उन्होंने भोजन सामग्री संबंधित समस्या डॉक्टर संदीप के समक्ष रखी। आदिवासी समुदाय की अन्न समस्या के निदान हेतु डॉ० संदीप ने संघर्ष सेवा समिति कार्यालय से कुंतलों अनाज पुनिया सहरिया, रामवती सहरिया एवं अन्य महिलाओं को सहयोग के रूप में भेंट किया। अनाज पाकर आदिवासी समुदाय की महिलाओं ने डॉक्टर संदीप के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दीं। इस अवसर पर डॉक्टर संदीप ने कहा अन्नदान महादान की श्रेणी में आता है, हमारी संस्कृति में इसे सबसे पवित्र और पुण्य कार्यों में से एक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि दूसरों को भोजन देना भगवान को अर्पित करने के बराबर है। वर्तमान सरकार प्रतिमाह गरीब परिवारों को राशन सामग्री प्रदान करती है लेकिन कई परिवार जानकारी एवं आवश्यक कागजों के अभाव में इस सुविधा से वंचित रह जाते हैं। असहाय और पीड़ितों का सहयोग करना हम सभी का कर्तव्य है मैं जनपद के समाजसेवियों, धनाढ्य परिवारों और व्यापारियों से अनुरोध करता हूँ अपनी क्षमतानुसार असहाय और पीड़ितों की सहायता अवश्य करें। इस अवसर पर महेंद्र रायकवार, सुमन वर्मा, अनीता सिंह, मीना मसीह, सूरज वर्मा, प्रमेन्द्र सिंह, संदीप नामदेव, कमल मेहता, रिजवान, अरुण पांचाल, ए.के कनौजिया, भूपेंद्र यादव, शादब खान, धर्मेंद्र, गोपाल सहरिया, दीक्षा साहू, सुशांत गुप्ता, राजू सेन आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें