श्रवण कुमार गुप्ता।
कानपुर। भारतीय इंस्टिट्यूट ऑफ सिक्युरिटी मार्केट द्वारा तीन दिवसीय वित्तीय शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन अर्मापुर महाविद्यालय में किया गया जहां सेबी से मान्यता प्राप्त निहारिका गुप्ता ने बच्चों को बाजार में निवेश के विकल्पों के बारे में जानकारी दी,
वंही वक्ता आशीष तिवारी ने बच्चों को म्यूचअल फंड की कार्यप्रणाली से अवगत कराया, इस दौरान वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रही।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें