शनिवार, 1 अप्रैल 2023

भारतीय दोसर वैश्य महासमिति ने दिया सामूहिक धरना

 




कानपुर 

     श्रवण गुप्ता

9838885767     



           पद्म श्री एवम  झण्डा ऊंचा रहे हमारा  गीत के रचयिता श्री श्याम लाल गुप्ता पार्षद के वाटिका के ऊपर पुल बनाए जाने के विरोध में भारतीय दोसर वैश्य के महामंत्री धीरज गुप्ता के नेतृत्व मैं गणेश उद्यान फूल बाग में  धरना दिया गया भारतीय दोसर वैश्य महासभा के महामंत्री धीरज आनंद गुप्ता ने बताया कि पार्षद वाटिका के ऊपर पुल बनने से वाटिका की सुंदरता पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी उन्होंने कहा वाटिका के बाहर भी बहुत सी जगह है जहां पर पैदल पुल का निर्माण किया जा सकता है वाटिका में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं जो पुल बनने की वजह से नहीं पाएंगे महामंत्री धीरज गुप्ता ने यह भी कहा पुल बनने से लोग वाटिका में कूड़ा कचरा देखेंगे और उस पर थूकेंगे भी जिससे पार्क की सुंदरता नष्ट हो जाएगी और इस तरह जनता का पैसा व्यर्थ में खर्च हो जाएगा उदाहरण के तौर पर बड़े चौराहा पर बना लोहे का पुल जिसको बाद में हटा दिया गया


झंडा गीत के रचयिता झंडा ऊंचा रहे हमारा विजई विश्व तिरंगा प्यारा जो पार्षद जी द्वारा उक्त वाटिका स्थल पर 4 मार्च 1924 को जलियांवाला बाग दिवस पर इसी फूल बाग मैदान से देश की आजादी के दीवानों के सामने सार्वजनिक रूप से सामूहिक गायन जिसमें कई जानी-मानी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की उपस्थित में सम्मानित शख्सियत के सामने हुआ था इसी गायन को 1924 की हरिपुरा राष्ट्रीय अधिवेशन में गाया गया था जहां इस गीत को राष्ट्रीय गीत घोषित किया गया

धरने में मुख्य रूप से *भारतीय दोसर वैश्य महासमिति* के महामंत्री धीरज आनंद गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता श्याम मूर्ति अंजली गुप्ता एडवोकेट मोनिका गुप्ता श्रीमती विजय गुप्ता सरिता गुप्ता संतोष गुप्ता विजय गुप्ता अजय गुप्ता स्वतंत्र गुप्ता आदर्श गुप्ता गोपाल दोसर  मनोज गुप्ता राहुल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें