श्रवण गुप्ता
23 मार्च खटिक समाज के बीच देश भर में निरन्तर सक्रिय रहने वाली लोकप्रिय सामाजिक संस्था राष्ट्रवादी खटिक विकास समिति अपनी स्थापना के शानदार 25) वर्ष पूर्ण होने पर 28 मार्च 2023 मंगलवार को अपना रजत जयन्ती समारोह बड़े धूम-धाम से मनायेगी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. एन. चक. रिटायर्ड पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ने प्रेस वार्ता में बताया कि लाजपत भवन मोतीझील कानपुर में प्रातः 10:00 बजे से ही कार्यक्रम प्रारम्भ हो जायेंगे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष उ.प्र. विधान सभा व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रजत जयंती समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में दोपहर 12:00 बजे लाजपत भवन में पधारेंगे साथ ही सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री उ.प्र. शासन शिवपाल सिंह यादव और सपा की मैनपुरी से सांसद डिम्पल यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे समारोह में इस सामाजिक संस्था के पदाधिकारी तो दूर-दूर से आ ही रहे हैं साथ ही खटिक समाज की दशा और दिशा बदलने के लिए सक्रिय बुद्धिजीवी और आने वाले कल में खटिक समाज को नेतृत्व देने जा रहे जुझारु नौजवान भी पूरे जोश से आने की तैयारी में जुटे हुए हैं खटिक जाति के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं तथा मिशनरी समाजसेवियों को सम्मानित करने की भी योजना है गायन व नृत्य प्रतियोगिता नाटक का मंचन तथा नन्हे-मुन्नों के फैन्सी ड्रेस शो आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी समारोह में विशेष आकर्षण रहेगा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खटिक समाज का आवाहन किया कि इस समारोह में भारी संख्या में 28 मार्च दिन मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे लाजपत भवन में उपस्थित होने की कृपा करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें