रिपोर्ट शाहिद खान ब्यूरो चीफ झांसी
Mob 9935907014
लक्ष्मी ब्रिगेड स्कूल के पास संकट मोचन हनुमान मंदिर नई बस्ती में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर तीन दिवसीय श्री खाटू श्याम कथा का आयोजन किया गया। जिसमें 14 फरवरी को लक्ष्मी ब्रिगेड स्कूल नई बस्ती से सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में भव्य मंगल शोभा यात्रा नगर के चौराहों से निकाली गई। इसके पश्चात तीन दिवसीय कथा का शुभारंभ कथावाचक यदुकुल नंदन श्री सवांरिया सरकार द्वारा श्री मुख से श्याम प्रेमियों को खाटू श्याम की कथा का अमृत पान हुआ। कार्यक्रम में प्रथम दिन से सुंदर सुंदर लीलाओं ने ऐसा समां बांध दिया कि शहर के श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। प्रभु श्रीकृष्ण और वीर बर्बरीक के बीच हुए संवाद को सुनकर भक्त भाव विभोर हो गए। वीर बर्बरीक ने जब अपने शीश का दान श्रीकृष्ण को दिया तो प्रभु ने उन्हें शीश के दानी के नाम से पूजे जाने का वरदान दिया और कहा कि वीर बर्बरीक तुम कलयुग के भगवान होंगे और मेरे श्याम नाम से तुम्हें विश्व में पूजा जाएगा। कथा व्यास यदुकुल नन्दन सांवरिया सरकार ने बताया कि जैसे-जैसे कलयुग का प्रकोप बढ़ रहा है वैसे भगतों की खाटू वाले बाबा श्याम के प्रति आस्था भी बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि हरि की कथा सुनने व हरि का नाम लेने से ही मनुष्य की सारी विपदाएं दूर हो जाती है। सच्ची भक्ति के द्वारा मनुष्य अपनी सभी कठिनाइयों को दूर कर सकता है। कथा के अंतिम दिन श्री खाटू श्याम कथा का श्रवण करने पहुंचे मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी संघर्ष सेवा समिति अध्यक्ष डॉ. संदीप सरावगी द्वारा श्री खाटूश्याम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात कथा वाचक यदुकुल नन्दन सांवरिया सरकार के मुखार बिंद से कथा का श्रवण किया। डॉ. संदीप सरावगी ने सैकड़ों लोगों को उद्बोधित करते हुए कहा की सनातन धर्म में समस्त मनुष्य एक समान है मनुष्य के अंदर समस्त जातियों का वास है कण - कण में भगवान है वर्तमान में जाति आधारित व्यवस्था समाज की देन है। हम सब सनातनी हैं हम सभी को जाती बंधन तोड़ कर देश के निर्माण में सहयोग करना चाहिए। इस कथा अवसर पर संघर्ष सेवा समिति जिला अध्यक्ष अजय राय महेंद्र रायकवार, राकेश अहिरवार, संदीप नामदेव, बसंत गुप्ता, राकेश अहिरवार, सुशांत गेंडा एवं राजू सेन सहित समस्त सदस्य उपस्थित रहे। आभार बहन श्रीमती कामेश राय एवं अजीत सिंह ठाकुर द्वारा व्यक्त किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें