सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फायर एंड सेफ्टी मैनेजमेंट और आपदा प्रबंधन कानपुर द्वारा विभिन्न होटलों व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आग लगने से बचाव के तरीके व सुरक्षा के उपाय बताने के क्रम में कानपुर एडिबल्स प्राइवेट लि. में अग्नि सुरक्षा प्रबंधन विषय पर एक प्रशिक्षण व मॉक ड्रिल आयोजित की शिविर का शुभारम्भ प्रबंध निदेशक मनोज गुप्ता ने किया मनोज गुप्ता ने बताया आग से होने वाला नुक्सान राष्ट्रीय संपत्ति का नुक्सान है इस आग से बचने की जानकारी सभी को होनी चाहिए प्रशिक्षण एक्सपर्ट के रूप में आपदा प्रबंधन कानपुर के मुख्य प्रशिक्षक,लखन शुक्ला और योगेश मिश्रा ने बताया ड्रिल के दौरान काल्पनिक आग का वास्तविक फायर फाइटिंग किया गया। जिसमे कम्पनी की फायर सेफ्टी टीम रेस्कू टीम प्राथमिक उपचार टीम व साइड सेफ्टी टीम ने अपना प्रदर्शन किया लखन शुक्ल ने बताया कि सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग मॉक ड्रिल के माध्यम से करते रहना चाहिए जिससे उपकरणों की क्रियाशीलता पता चलती है लखन शुक्ल ने बताया किसी घटना के तीन कारण लापरवाही अज्ञानता जल्दबाजी है। शुक्ल ने बताया आग ऑक्सीजन ईंधन तथा उचित ताप के मिलने पर ही लगती है। इन तीन तत्व में किसी एक को कम या हटा दे तो आग पर काबू पाया जा सकता है साफ सफाई का सुरक्षा से गहरा सम्बन्ध है आग को बुझाने की दृस्टि से 5 भागो में बाटा गया है पांचो प्रकार की आग के बारे में बताते हुए फायर सिलेंडर फायर पम्प बिदींग ऑपरेटर्स फायर हाइडेंट मॉनिटर आदि के बारे में जानकारी दी इस अवसर पर महाप्रबंधक मनोज शर्मा मृदुलेंद्र सिंह अभिषेक मिश्रा यश मेहता प्रवेश तिवारी यश मेहता प्रदीप वर्मा लखन शुक्ला ,धर्मेंद्र सिंह राजपूत ,ए के राव, राजीव श्रीवास्तव ,मेराज अहमद ,पी के सिंह अग्नि सुरक्षा दल के साथ आशुतोष शुक्ला कम्पनी के कर्मचारी सुरक्षा कर्मी आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें