सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के तत्वाधान में राकेश कांति स्मृति बाल विकास केंद्र नया पुल ट्रांसपोर्ट नगर कानपुर मे नया पुल के पास झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब बच्चों को अनिल जैन निवासी आनंदपुरी कानपुर ने अपने परिवार व संबंधियों के संग इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कंबल बांटे सभी कंबल पाकर बहुत ही खुश हुए और सभी बच्चों ने उनका बहुत-बहुत धन्यवाद दिया इसके साथ ही अनिल जैन जी ने लोगों से अपील की कि जो बच्चे गरीबी की वजह से या हमारे समाज में किसी अन्य कारणों की वजह से शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं और अपने जीवन को बर्बाद कर लेते हैं तो ऐसे बच्चों के जीवन को बचाने के लिए हमारे समाज के लोगों को सामने आना चाहिए और ऐसे बच्चों की मदद करना चाहिए ताकि यह बच्चे भी पढ़ सके और आगे बढ़ सके जिससे हमारे समाज व देश का नाम भी रोशन हो सके साथ ही इसके साथ ही संस्था अध्यक्ष कमल कांत तिवारी जी ने बताया कि इस राकेश कांति स्मृति बाल विकास केंद्र का उद्देश्य झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को निशुल्क शिक्षा एवं शिक्षण सामग्री नियमित रूप से प्रदान कर उन्हें औपचारिक शिक्षा से जोड़ना एवं उनका बेहतर भविष्य बनाना है और साथ-साथ उन्हें बेहतर नागरिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है
सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के सदस्य गौरव सचान के द्वारा बच्चों को कंबल वितरित करने के लिए व खुशियां बांटने के लिए अनिल जैन जी व उनके पारिवारिक जनों सहपाठियों को धन्यवाद दिया साथ ही बताया गया कि नया पुल के पास रहने वाले लगभग 60 से अधिक बच्चों , नौबस्ता के पास रहने वाले लगभग 40 बच्चों को नियमित रूप से शिक्षा दी जा रही है और सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि और अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाए जिससे बच्चों को एक नई राह और अपने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके साथ ही लोगों से अपील की कि ऐसे बच्चों की मदद करने में हमारा सहयोग करें ताकि ऐसे ज्यादा से ज्यादा बच्चों को शिक्षित किया जा सके
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप श्री अनिल जैन ,पदम जैन ,रोशन जैन, प्रकाश चंद्र जी, पवन जी ,अनिल जी ,रजनी जैन जी ,मीरा जैन जी श्री कमलकांत तिवारी अध्यक्ष सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी संस्थापक रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति एडवोकेट हाई कोर्ट इलाहाबाद व गौरव सचान अमिता तिवारी लाखन सिंह व अन्य संस्था के सदस्य 60 से अधिक बच्चे व उनके परिजन उपस्थित रहे




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें