रिपोर्ट शाहिद खान ब्यूरो चीफ झांसी
Mob 9935907014
--------------------------------------
राजेश साहू क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी न्यू इयर पार्टी एवं ग्लैमर्स अवार्ड 2022 मिस/ मिस्ज झांसी क्वीन फिनाले का हुआ आगाज। इलाइट चौराहा स्थित बीकानेर रेस्टोरेंट पर कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन मुख्य अतिथि रहे वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी। सर्वप्रथम संदीप सरावगी ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनाकर चरण वंदना की। इसके पश्चात मिस/मिस्ज क्वीन की प्रतिभागियों ने रैंप वॉक कर ज्यूरी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। जज की भूमिका में संदीप सरावगी, भूमिका सिंह, नैना नंदा रहे। ग्लैमर्स अवार्ड मिस/ मिस्ज़ झांसी क्वीन की विजेता मिस सोनल साहू एवं मिसेज संध्या झांसी क्वीन 2022 चुनी गई। एवं ग्लैमर्स अवार्ड 2022 मान्या को दिया गया। डॉ. संदीप सरावगी ने विजेताओं को पुष्पगुच्छ एवं विनर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। डॉ. संदीप सरावगी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस नव वर्ष के शुभ अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति को अपनी अंदर छुपी गलत आदतों का त्याग कर अच्छी आदतों को अपने जीवन में ग्रहण करना चाहिए। एवं सदैव गरीबों के मदद के लिए आगे आना चाहिए। अंत में राजेश साहू द्वारा आयोजित न्यू इयर पार्टी का सभी लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। इस मौके पर सभी मॉडल्स को निशा अग्रवाल मेकओवर की तरफ से श्रृंगार की व्यवस्था की गई। रात 12 बजे कार्यक्रम में मौजूद समस्त लोगों ने केक काटकर नए साल का आगाज किया। इस मौके पर ममता सिंह, स्वाति सिंह कुशवाहा, अंजू साहू, निधि चंद्रा सही समस्त लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें