गुरुवार, 29 दिसंबर 2022

झांसी: प्रशासन पहुंचा अतिक्रमण हटाने धार्मिक स्थलों को लेकर भड़की जनता!

 रिपोर्ट: मोहम्मद जावेद

mob: 9336272895










झांसी: आज झांसी का माहौल में अचानक उस वक्त गर्म हो गया जब जनपद का प्रशासनिक अमला लक्ष्मी ताल के निकट बने मंदिर और मजार जमींदोज करने के लिए पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंच गया जिसमें भारी संख्या के साथ कई थानों की पुलिस बल प्रशासनिक अधिकारी वहा पहुंच गए जब इसकी सूचना हिंदू मुस्लिम समाज के लोगों को लगी तो दोनों ही समुदाय के लोग वहा भारी संख्या में पहुंच गए और अपना अपना विरोध शुरू कर दिया जिसके कारण जिला प्रशासन के हाथ पेर फिर भूल गए और दोनों समुदाय के लोगों से वार्ता का दौर बहुत देर तक चलता रहा विरोध इतना था कि जिला प्रशासन को वहाँ से लाव लसकर के साथ वापस होना पड़ा 

न्यायालय के आदेश पर लक्ष्मी ताल को अतिक्रमण मुक्त कराने के हुए आदेश का पालन कराने पहोचे पुलिस और जिला प्रशासन भारी विरोध का सामना करना पड़ा जिला प्रशासन ने 29 दिसंबर को मंदिर मस्जिद के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया है

फिलहाल अभी अतिक्रमण रोक दिया है दोनों पक्षो से वार्तालाप की वही कुछ शरारती तत्व द्वारा सोशल मीडिया पर अतिक्रमण को लेकर भ्रमक चर्चाएं फेलाई जा रही है जिसमें संप्रदायिक माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय हरित अधिग्रहण गिरजा शंकर व नरेंद्र कुशवाह बनाम स्टेट ऑफ यूपी के विरुद्ध याचिका दर्ज करा कर झांसी शहर के लक्ष्मी ताल के चारों और अतिक्रमण को मुक्त कराने की मांग की थी जिस पर एनजीटी 14 सितंबर को सुनवाई करते हुए लक्ष्मी ताल के सुंदरीकरण के लिए आसपास फैले अतिक्रमण को मुक्त कराने के निर्देश दिए थे इन्ही निर्देशों का पालन करते हुए गुरुवार को नगर निगम संपत्ति विभाग डडीया पुरा लक्ष्मी ताल संख्या 1427.1432 पर बने मंदिर के पुजारी महतं बामलहरी गिरी तथा मस्जिद शब्बीर साह ऊफ्र बबलू दरगाह हजरत खाकी साह बाबा की मजार पर नोटिस चिपका कर अतिक्रमण को हटाने की सूचना दी 

आज नगर निगम जिला प्रशासन और भारी पुलिस बल अतिक्रमण को हटाने पहुंचे तो दोनों पक्क्षो के लोग पहले से सैकड़ों लोग मौजूद थे और अतिक्रमण हटाने प्रक्रिया शुरू करें प्रशासन को रोकते हुए जमकर विरोध किया

भारी विरोध को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी दोनों पक्षों से वार्तालाप करके मामले का निस्तारण करने का प्रयास किया वही कुछ शरारती तत्व है सोशल मीडिया पर दूसरे तरीके से शांतिप्रिय माहौल बिगड़न ने का प्रयास किया वही मौके पर शहर कोतवाली. नवाबाद. सदर बाजार. सिपरी बाजार. सहित कई थानों का पुलिस फोर्स और पी.एस.सी को तैनात कर दिया गया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें