मंगलवार, 27 दिसंबर 2022

झांसी: पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने झांसी कारागार में की पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव से मुलाकात

 रिपोर्ट: मोहम्मद जावेद

Mob: 9336272895








अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए फर्जी झूठे मुकदमे दर्ज कर वर्तमान सरकार, जनता को कर रही गुमराह


झाँसी - झांसी जेल में बंद पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव से मुलाकात करने आए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि बेरोजगारी, महंगाई आदि मुद्दे छुपाने के लिए फर्जी मुकदमा दर्ज कर सपाइयों को जेल भेज कर जनता को गुमराह कर रही है भाजपा l


झांसी जिला कारागार में गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकदमों में जेल में बंद समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव से मुलाकात करने दोपहर 3:00 बजे जिला कारागार पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है जनता की किसी भी समस्या का समाधान उसके पास नहीं है इसलिए वह समाजवादियों व आमजन को चिन्हित कर फर्जी मुकदमे दर्ज कर उनका उत्पीड़न कर रही है और अपनी कमियां छुपा कर जनता को गुमराह कर रही है उन्होंने कहा कि जेल में बंद दीपनारायण पूरी तरीके से निर्दोष हैं उन्हें साजिशन फर्जी मुकदमे दर्ज कर जेल भेजा गया है उन्हें न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास है जेल में बंद पूर्व विधायक जल्द ही निर्दोष साबित होकर जेल से रिहा होंगे l


वहीं उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पुलिस पूर्व विधायक के पुत्र दीपांकर को देर रात इसलिए घर से उठा ले गई और परिवार के लोगों से कहा कि पिता को हाजिर कर दो तो पुत्र को छोड़ देंगे, उन्होंने कहा इस पर उन्होंने कई पुलिस अफसरों से वार्ता की तो उच्च अधिकारियों ने बताया कि उन पर ऊपर से दबाव है उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस प्रदेश का मुखिया मुख्यमंत्री खुद लोगों को झूठे फर्जी मुकदमे में फंसा रहा हो तो क्या होगा? उन्होंने भाजपा शासनकाल में जेल गए पत्रकारों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस सरकार में सच्चाई की बात लिखने वाले पत्रकारों को भी जेल भेज दिया जाता है उन्होंने कहा सारी एजेंसियां भाजपा के इशारे पर काम कर रही हैं सारी एजेंसियों का एक ही काम है समाजवादी लोगों की जांच करो फर्जी मुकदमे लिखो और जेल भेजो उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि एंबुलेंस सेवा, डायल 100 सहित कई योजनाओं को बदलकर उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया गया है उन्होंने कहा यूपी में सबसे ज्यादा पुलिस कस्टडी में मौत हुई, उन्होंने बलवंत के परिवार को सरकार से एक करोड़ से आर्थिक सहायता देने की मांग भी कीl


वहीं उन्होंने कहा कि यूपी में सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ रहे हैं महिलाएं असुरक्षित हैं किसान आत्महत्या कर रहा है सीमा असुरक्षित है बाजारों में चीन का  कब्जा हो रहा है l

मैनपुरी की हार से भाजपा उबर नहीं पाई है इसलिए नगर निकाय चुनाव नहीं करा पा रही है l


वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि 8 साल हो गए कई बार प्रधानमंत्री आए और घोषणा की लेकिन कोई काम नहीं हुआ सिर्फ जनता के साथ धोखा हुआ l


बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से झांसी को जोड़ा ही नहीं किया मुख्यमंत्री को झांसी से दिल्ली का रास्ता नहीं पता उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगीl

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें