रिपोर्ट: मोहम्मद जावेद
Mob: 9336272895
*झांसी* । अक्टूबर माह में हुई दो हत्याओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या कारण जमीन की रजिस्ट्री को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ सम्बधित धाराओं में कार्यवाही की जा रही है।
मालूम हो कि 7 अक्टूबर 2022 को झांसी जिलेके बबीना थाना क्षेत्र में स्थित एपैक्स फैक्ट्री में मनोज कुमार, विनोद, महेश और साहब सिंह पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडे और हथौड़े से हमला कर दिया। जिसमें मनोज और विनोद की मौत हो गई थी। मनोज की पत्नी वंदना निवासी ग्राम सफा ने बबीना थाने में भज्जू और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ इस हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरु कर दी।
घटना का खुलासा करने में लगी पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए 7 हत्यारोपियों को पकड़ लिया। जिन्हें थाने लाया गया। जहां पूछतांछ में उन्होंने अपना नाम जंडेल, पप्पू उर्फ मोहर सिंह, सतीश, सज्जन सिंह, आशीष, सुशील और अरुण निवासी ग्राम सफा थाना बबीना बताया। वहीं एक आरोपी पहले से ही जेल भेजा चुका है। जबकि अभी भी एक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर से चल रहा है। जिसे शीघ्र ही गिरफतार कर लिया।
घटना का खुलासा करते हुए झांसी एसएसपी राजेश एस ने बताया कि मृतक का आरोपी भज्जू उर्फ गिरवर से जमीन का 30-30 लाख रुपए में सौदा हुआ था। 7 अक्टूबर को जमीन की रजिस्ट्री होनी थी। लेकिन भज्जू के अन्य भाईयों ने जमीन बेचने से इंकार कर दिया। जिस कारण रजिस्ट्री रुक गई। रजिस्ट्री न होने पर मृतक मनोज ने आरोपी भज्जू से बयाना का पैसा वापस मांगते हुए गाली गलौज की थी। जिससे नाराज होकर भज्जू ने अपने भाईयों के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया था। पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ सम्बधित धाराओं के तहत कार्यवाही की

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें