कानपुर,साकेत नगर स्तिथ दीप टाकीज में फोर्सफिट जिम की तीसरी शाखा का उद्घाटन किया गया।जिम का उद्धघाटन मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान,विधायक महेश त्रिवेदी ने किया।जिम के मालिक करन सिंह,सौरभ सचान,स्पर्श थापर ने बताया कि भाग-दौड़ भरी जिंदगी में शरीर को फिट व स्वस्थ रखने के लिए योगा व जिम जरूरी है।स्वस्थ रहने के लिए कामकाज के साथ-साथ हर एक व्यक्ति को अपनी सेहत के लिए रोजाना एक घंटे का टाइम जरूर निकालना चाहिए।क्यों कि योगा व जिम करने से सारा दिन शरीर फिट रहता है।जिससे हड्डियों की मजबूती,मांसपेशियों की मजबूती, दिल की धड़कनों में सुधार जैसे हमारे शरीर को कई लाभ मिलते हैं।जिम में योगा,ज़ुम्बा, बॉलीवुड कार्डियो,पावर योग,मेडिटेशन,क्रॉस फिट,स्पा समेत सभी प्रकार की ट्रेंडिंग देंगे।कार्यक्रम समापन के बाद समाज सेविका कंचन सिंह ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें