मो जावेद
झांसी: यूपी के झांसी में अपराध से अर्जित की गई संपत्ति और गैंगस्टर अपराधियों के खिलाफ प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अपराधिक संपत्ति करण की कार्यवाही में झांसी पुलिस ने सर्राफा कारोबारी के अपहरण कांड के अपराधियों को संरक्षण देने द्वारा तथा जुआ माफिया गैंग स्टार के आरोपी की 44 लाख की कीमत की संपत्ति जप्त कर ली है
मंगलवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसएसपी राजेश एस, के निर्देशानुसार प्रेम नगर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला पुलिया नंबर 9 चौकी प्रभारी देवराज मौर्य और राजस्व विभाग की टीम ने गैंगस्टर के आरोपी जुआ माफिया कमलेश यादव की अपराध से अर्जित की गई 44 लाख की कीमत की संपत्ति को ज़ब्त कर ली है आपको बता दें कि कमलेश यादव ने 2017 में हुए सर्राफा कारोबारी राजू कमरिया अपहरण कांड के आरोपियों को अपने फार्म हाउस में पनहा दी थी साथ ही उस पर पूर्व में 38 अपराधिक मुकदमे जैसे हत्या,बलवा,लूट,डकैती,के संगहीन मामले दर्ज हैं इसके अलावा कमलेश यादव का जुआ खिलाने का बड़ा कारोबार चलता था
इसके अलावा कमलेश यादव की ओर चल अचल संपत्ति की जांच चल रही है सभी को कुर्क किया जाएगा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें