सोमवार, 10 अक्टूबर 2022

झांसी: दोस्तों और माफियाओं से तंग युवक चढ़ा मोबाइल

 





जावेद झांसी

Mob: 9336272895


टावर पर


झांसी: मामला झांसी थाना नवाबाद इलाइट चौराहा ( Nawabad police station ) स्थित (Hotel sunrise & restaurant) की छत पर लगे मोबाइल टावर के ऊपर शनिवार की रात एक वृद्ध आदमी चड गया करीब 3 घंटे समझाने के बाद वृद्ध आदमी को प्रशासन द्वारा मोबाइल टावर से नीचे उतारा गया

तब उसने बताया कि वह अपने दोस्तों और माफियाओं के आए दिन सताने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा अतः पुलिस भी माफियाओं का साथ दे रही है

जानकारी के मुताबिक: निवासी थाना सदर बाजार (thana sadar bazaar) रविंद सक्सैना शनिवार शाम 7:00 बजे इलाइट चौराहा स्थित (Hotel sunrise & Restaurant) होटल सनराइज वा रेस्टोरेंट की छत पर लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गए जैसे ही होटल के कर्मचारियों को खबर लगी वह छत पर पहुंचे कर्मचारी टावर पर चढ़े शख्स को देखकर चकित रह गए देखते ही देखते लोगों का भरमार लग गया जिससे ट्रैफिक जाम होने लगा सूचना मिलते ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वा प्रिंट मीडिया पत्रकार तथा थाना प्रभारी नवाबाद सुधाकर मिश्रा और झांसी सीओ सिटी राजेश कुमार राय मौके पर पहुंचे

इस बीच प्रशासन के अधिकारियों द्वारा वृद्ध आदमी को समझाया बुझाया गया और माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का आश्वासन दिया और भरोसा दिला कर टावर से नीचे उतारा गया 

नीचे उतरने पर उसने अपना नाम अरविंद सक्सैना बताया टावर से उतरने पर अरविंद सक्सेना के चेहरे पर घबराहट साफ दिखाई पड़ रही थी उसने मीडिया पत्रकारों व प्रशासन के समक्ष बताया कि शरीफ आदमी की कोई सुनवाई नहीं होती मैं एक शरीफ आदमी हूं मुझसे पुरानी दुश्मनी निकाली जा रही वह लोग दिमागी टॉर्चर कर मेंटली डिस्टर्ब करना चाहते हैं मैं अपने दोस्तों और माफिया( सुभाष चौहान )से परेशान हूं कई बार थाना सदर में जाकर शिकायत दर्ज की पर पुलिस माफियाओं को बचा रही है और मेरी मदद नहीं करती जिसमें बहुत परेशान होकर मैं मोबाइल टावर पर चढ़ गया था और  प्रशासन के आश्वासन पर नीचे आया हूं इस दौरान वहां इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रिंट मीडिया तथा पुलिस के आला अधिकारी मौजूद थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें