एमएक्स मीडिया ने एमएक्स लाइव के लॉन्च की घोषणा की है। यह एक इंटरैक्टिव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, जिसमे कंटेंट क्रिएटर्स को लाइव सेशन द्वारा अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते हुए देखा जाएगा। अब यह प्लेटफॉर्म उत्तर भारत से अपने कंटेंट क्रिएटर्स के लिए अपनी पहली इन-पर्सन मीट एंड ग्रीट सेशन की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ‘एमएक्स लाइव’ के इन पर्सन इवेंट का पहला सेशन दिल्ली एनसीआर में हुआ। इस कार्यक्रम में अव्वल नंबर के कंटेंट क्रिएटर्स जैसे, सार्थका, उर्वशी, अनितिमा त्रिपाठी, रश्मि, प्रिया शर्मा, मुस्कान, अप्सरा शर्मा, शिम्मी श्रीवास्तव, सुनील शर्मा, कंचन राज आदि नजर आए।
इस साल जून की शुरुआत में लॉन्च किए गए ‘सॉफ्ट एमएक्स लाइव’ ने क्रिएटर्स को अपनी प्रतिभा को प्रामाणिक रूप से प्रदर्शित करने और वास्तविक समय में उपयोगकर्ताओं के साथ बातचीत करने में सक्षम बनाया है। एमएक्स लाइव के साथ, देश भर के क्रिएटर्स विभिन्न रचनात्मक प्रारूपों में अत्यधिक मनोरंजक और इंटरैक्टिव सामग्री बना सकते हैं जैसे, दर्शकों के साथ चौट करना, लोकप्रिय संगीत के लिए लिप सिंक, गायन, नृत्य और साथी लाइव स्ट्रीमर के साथ चुनौतियों में भाग लेना।
इसके अलावा, स्ट्रीमर लोकप्रिय कार्यक्रमों और त्योहारों के बारे में भी बात कर सकते हैं और चलते-फिरते मनोरंजक कंटेंट के साथ उपयोगकर्ताओं अपने जीवन की एक झलक दिखा सकते हैं। दर्शकों के पास कमेंट करने और एक स्ट्रीमर का अनुसरण करने की पहुंच होती है, जिससे वह सीधे उन क्रिएटर्स के साथ जुड़ सकते हैं। प्लेटफार्म पर कंटेंट का मुद्रीकरण करने में मदद करने के लिए, एमएक्स लाइव उपहार विकल्प भी प्रदान करता है जहां फैन्स अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को प्रशंसा के आभासी टोकन के साथ पुरस्कृत कर सकते हैं।
एमएक्स मीडिया के सीओओ निखिल गांधी ने अपने पहले इन-पर्सन इवेंट की मेजबानी पर कहा, ‘‘एमएक्स लाइव को लाइव मनोरंजन की शक्ति का उपयोग करने के साथ-साथ तेजी से बढ़ते क्रिएटर समुदाय को सशक्त बनाने और उन्हें एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया था। पिछले कुछ महीनों में हमारे लॉन्च के बाद से, हमने अपने क्रिएटर समुदाय के साथ-साथ हमारे उपयोगकर्ता आधार से जबरदस्त स्वीकृति देखी है।’’

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें