नौगावा गौतम गांव ग्राम संगठन की जीविका मिशन की महिलाओं के साथ वैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ सरसौल ब्लाक की (वी सी पी एम ) हिमाशु कुमारी ने सभी समूह के पदाधिकारयो एवं रूदस्यो का स्वागत करते इसी क्रम में समूह की महिलाओ ने एस एच जी मेनेजर हिमांशु कुमारी तथा सांझा प्रयास नेटवर्क की परियोजना अधिकारी मंजू लता दुबे स्वागत किया इसी के साथ कार्यक्रम को गति देते हुए सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी के तत्वाधान में चल रहे कार्यक्रम साझा प्रयास नेटवर्क की परियोजना अधिकारी मंजू लता दुबे द्वारा सुरक्षित गर्भ समापन की जानकारी दी गई। तथा एम टी पी एक्ट संसोधित 2021 की जानकारी दी उपस्थित जाविका मिशन की महिलाओं को गर्भनिरोधक साधनों अंतरा, छाया, निरोध, माला एन ,आदि साधनों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में साझा प्रयास की परियोजना अधिकारी मंजू लता दुबे जी द्वारा बताया गया कि साझा प्रयास नेटवर्क विगत 4 वर्षों से सुरक्षित गर्भ समापन पर जानकारी दे रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु दर को कम करना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप (एस एच जी ) जीविका मिशन की मेनेजर हिमांशु कुमारी सांझा प्रयास नेटवर्क को परियोजना अधिकरी सहित 45 जीविका मिशन समूह की महिलाए मौजूद रही।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें