सरसौल ब्लाक के नर्बल गांव के प्राथमिक विद्यालय में आंगनवाडी कार्यकत्रियो की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक का शुभारंभ सर्वप्रथम आंगनवाड़ी की सुपर वाइजर श्री मती आशा पाल जी ने सभी उपस्थितआंगनवाडी कार्य कत्रियो का स्वागत करते हुए किया कार्य क्रम को गति देते हुएे आयोजित कार्यक्रम में सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी के तत्वाधान में चल रहे कार्यक्रम साझा प्रयास नेटवर्क की परियोजना अधिकारी मंजू लता दुबे द्वारा सुरक्षित गर्भ समापन की जानकारी दी गई। तथा एम टी पी एक्ट संसोधित 2021 की भी जानकारी दी गई उपस्थित आंगनवाडी कार्यकत्रियो को गर्भनिरोधक साधनों अंतरा, छाया, निरोध, माला एन ,आदि साधनों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सफल सुरुआत द्वारा टीकाकरण एवं साबुन से हाथ धोने कासही तरीका बताया कार्यक्रम के अंत में साझा प्रयास की परियोजना अधिकारी मंजू लता दुबे जी द्वारा बताया गया कि साझा प्रयास नेटवर्क विगत 4 वर्षों से सुरक्षित गर्भ समापन पर जानकारी दे रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु दर को कम करना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंगनवाडी की सुपरवाइजर श्री मती आशा पाल सफल सुरुआत से वृजेश वर्मां , अखिलेश जी तथा आंगनवाडी कार्यक्रत्रिया रेखा मिश्रा उपशा निगम पूनम प्रतिभा रानी सांझा प्रयास से मंजूलता दुबे सहित 18 आंगनबाडी कार्यकत्रिया मौजूद रही।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें