श्रवण गुप्ता
9838885767
पटारा ब्लाक के सराप गांव में ग्राम संगठन का गठन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम ग्राम प्रधान शिवकुमारी जी का स्वागत करके किया इसी क्रम में पतारा ब्लाक की आजीविका मिशन की मेनेजर विजया सचान , नोडल B MM राधवेन्द्र सांझा प्रयास नेटवर्क की परियोजना अधिकारी मंजू लता दुबे का माला पहनाकर स्वागत किया इसके ग्राम प्रधान शिव कुमारी जी की अध्यक्षता में छः स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारियों की उपस्थिति में (सुंखुल ) बनाया गया तथा पदाधिकारियो का चयन किया गया इसी क्रम में समूह की महिलाओं द्वारा सभी पदाधिकारियो का माला पहनाकर एवं स्वागत गीत गा कर स्वागत किया गया । इसी के साथ कार्यक्रम को गति देते हुए सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी के तत्वाधान में चल रहे कार्यक्रम साझा प्रयास नेटवर्क की परियोजना अधिकारी मंजू लता दुबे द्वारा सुरक्षित गर्भ समापन की जानकारी दी गई। उपस्थित आशा बहुओं को गर्भनिरोधक साधनों अंतरा, छाया, निरोध, माला एन ,आदि साधनों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसी क्म समूह की महिलाओ द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शान्त किया। उपस्थित महिलाओं को माहवारी .के दौरान होने वाली सामान्य परेशानियो से बचाव के घरेलू उपाय बतायें कार्यक्रम के अंत में साझा प्रयास की परियोजना अधिकारी मंजू लता दुबे जी द्वारा बताया गया कि साझा प्रयास नेटवर्क विगत 4 वर्षों से सुरक्षित गर्भ समापन पर जानकारी दे रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु दर को कम करना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान शुशील उत्तम (एस एच जी ) जीविका मिशन की मेनेजर विजया सचान, नोडल BM M राघवेन्द्र जी, ग्राम प्रधान शिव कुमारी , पांच पदाधिकारी प्रेमती, कुसमा, छाया, संजना, ननकी, शिवदेकी ,विनीता, तथा सांझा प्रयास नेटवर्क को परियोजना अधिकरी सहित 36 समूह संगिनी मौजूद रही।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें