रविवार, 14 अगस्त 2022

मुस्लिम समाज।के लोगो ने सभी धर्मों के लोगो को लेकर निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

 








देश भर में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम किये जा रहे है। तो वहीं पीएम मोदी के आवाहन पर देश भर में हर समुदाय के लोग तिरंगा यात्रा निकालकर समाज को जागरूक करने का काम कर रहे है। आज भी इसी कड़ी में कानपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने पटकापुर से एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया इस तिरंगा यात्रा में मुस्लिम समुदाय के साथ साथ अन्य धर्मों के लोग भी शामिल रहे। देशभक्ति गानों की धुनों पर आज़ादी के दीवानो की ये तिरंगा यात्रा पटकापुर से उठकर शहर के तमाम इलाको से होते हुए फूलबाग गांधी प्रतिमा पर जाकर समाप्त हुई

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें