शुक्रवार, 26 अगस्त 2022

जहां पैदल निकलना दुश्वार था वहां से बाइक सवार प्रशासन को,धन्यवाद देते निकले

 






कानपुर, कानपुर नगर का सबसे व्यस्ततम बाजार लाल बंगला बाजार जहां दुकानदारों नेअपनी दुकान के आगे सामान फैलाने के साथ ठेला भी खडा कर लिया था,

पुलिस कमिश्नरेट के अल्टीमेटम के बाद पुलिस कमिश्नरेट के तेजतर्रार एडीसीपी राहुल मिठास के नेतृत्व में नगर निगम की टीम, थाना चकेरी वा जाजमऊ का फोर्स, यातायात पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से लाल बंग्ला हरजिंदर नगर के व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ, अतिक्रमण के साथ-साथ रास्ता रोकने में बाधक बने ठेले ठीलियों को हटवा दिया गया, आपको बताते चलें एडीसीपी ट्रैफिक राहुल मिठास लाल बंगला बाजार पहुंचने पर लाउडस्पीकर पर पूरे बाजार को अल्टीमेटम देने के बाद शक्ति के साथ सारी सड़कों को खाली करवा दिया गया जिसे देखकर राहगीरों ने प्रशासन को धन्यवाद दिया,

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें