श्रवण गुप्ता
9838885767
भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर आजादी के अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है जिसको लेकर सभी देश वासियों व प्रदेश वासियों ने भी इस आवाहन को पूरा करने के लिए अलग अलग कार्यक्रमो का लगातार आयोजन कर रहा है.ऐसे मे देश के चौथे स्तम्भ भी अपनी जिम्मेदारी के साथ साथ इस महोत्सव मे हिस्सा ले रहा है इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में पत्रकार के विशाल संगठन आल इडिंयन रिपोर्ट्स एसोसिएशन/ आईरा प्रेस क्लब के तत्वावधान् मे कोर कमेटी के आदेशानुसार तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि एडीसीपी राहुल मिठास ने भारत माता नमन कर तिरंगा लहराकर यात्रा की शुरुआत की इस दौरान सैकडो़ पत्रकारो ने शामिल होकर भारत माता की जयकारे लगाए।यात्रा शहर के मुख्य चौराहे घंटाघर से एक्सप्रेस रोड,नरौना चौराहे, फूलबाग, बिरहाना रोड,नयागंज, जनरलगंज, बादशाहीनाका,हाल्सी रोड कलेक्टरगंज होते हुए वापस घंटाघर मे समापन हुयी।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एस पी विनायक द्धारा की गयी व संचालन मडंल उपाध्यक्ष बाल किशन साहू द्धारा किया गया।इस दौरान कोर कमेटी सदस्य फैसल हयात समेत राष्ट्रीय, मडंल व जिले के कई पदाधिकारी ADCP राहुल मिठास ,एलआईयू आफीसर संजीव दिक्षित इंस्पेक्टर हरबंस मोहाल अरुण कुमार सिंह व चौकी प्रभारी प्रभा शंकर सहित थाना हरबंस मोहाल की फोर्स मौजूद रही


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें