दिनांक 3 जुलाई 2022 आज सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के तत्वाधान में आचार्य कृष्ण विनायक फड़के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ नयापुल टीपी नगर कानपुर नगर में किया गया इस शिक्षा केंद्र का उद्देश्य पत्थर काटने वाले एवं झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को निशुल्क शिक्षा एवं शिक्षण सामग्री नियमित रूप से प्रदान कर उन्हें औपचारिक शिक्षा से जोड़ना एवं उनका बेहतर भविष्य बनाना है और साथ-साथ उन्हें बेहतर नागरिक बनाने का प्रयास किया जाएगा
आचार्य कृष्ण विनायक फड़के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ समाजसेवी माननीय जगदंबा प्रसाद बाजपेई व माननीय सत्यप्रकाश नेवटिया माननीय सुधा बाखले जी का जी का स्वागत करके किया गया इसके साथ ही मुख्य अतिथि माननीय जगदंबा प्रसाद बाजपेई जी द्वारा उपस्थित बच्चों लोगों व समस्त स्टाफ को संबोधित करते हुए बताया गया कि शिक्षा हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है बिना शिक्षा के हमारा जीवन बिल्कुल व्यर्थ है इसलिए हमें अपने जीवन में शिक्षा को अवश्य ही ग्रहण करना है इस केंद्र का उद्देश्य यहां पर सभी बच्चों को शिक्षित करना एवं
उन्हें देश का अच्छा नागरिक बनाना है
इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी राजेंद्र जी द्वारा उपस्थित सभी लोगों को शिक्षा केंद्र के शुभारंभ की शुभकामनाएं दी गई साथ ही बताया कि शिक्षा के बिना हम अधूरे हैं अगर हमारे बच्चों को शिक्षा नहीं मिलती तो वह गलत रास्तों को अपनाते हैं इसलिए हमें चाहिए कि हम सबको मिलकर अपने बच्चों को शिक्षित करना होगा ताकि वह आगे चलकर एक अच्छे व्यक्ति अच्छा नागरिक बन सकें जिससे हमारे समाज का नाम रोशन करें जिससे हमारे देश का नाम भी रोशन होगा
साथ ही कार्यक्रम के दौरान सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के अध्यक्ष एडवोकेट हाई कोर्ट इलाहाबाद कमल कांत तिवारी जी ने बताया कि आज आचार्य कृष्ण विनायक फड़के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ किया गया है। इस शिक्षा केंद्र में पत्थर काटने वाले बाल मजदूरों के बच्चों एवं झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को शिक्षित किया जाएगा क्योंकि अगर यह बच्चे शिक्षा से वंचित होते हैं तो कोई बच्चा बाल मजदूर या अन्य गलत संगतियों में पढ़कर अपने भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं जिससे इन सभी बच्चों को बचाना है और इससे हमारे समाज भी अच्छा होगा और हमारा अगर समाज अच्छा हुआ तो देश भी अच्छा होगा साथ ही कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को शिक्षण सामग्री व भोजन उपलब्ध कराया गया सभी बच्चे शिक्षण सामग्री व भोजन पाकर खुश हुए और कहा कि हम प्रतिदिन इस विद्यालय में पढ़ने आएंगे और अपने भविष्य को बनाएंगे
ऐसे शिक्षण केंद्र के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी जगदंबा प्रसाद बाजपेई समाजसेवी सत्यनारायण नेवटिया समाजसेवी सुधा वाखलें समाजसेवी ओमप्रकाश पांडे समाजसेवी राजेंद्र जी कमलकांत तिवारी अध्यक्ष सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी
संस्थापक रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति एडवोकेट हाई कोर्ट इलाहाबाद व गौरव सचान अमिता तिवारी श्वेता तिवारी व अन्य संस्था के सदस्य 100 से अधिक बच्चे व उनके परिजन उपस्थित रहे





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें