सावन मास के आगमन पर रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति एवं सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के संयुक्त तत्वाधान में हरियाली तीज के अवसर पर चूड़ी वितरण का कार्यक्रम रेलवे प्लेटफार्म की पाठशाला की बालिकाओं के साथ बाल सहायता बूथ कानपुर सेंट्रल स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर किया गया
कार्यक्रम का आरंभ बाल कल्याण न्याय पीठ कानपुर नगर के अध्यक्ष माननीय निर्मल कुमार पांडे जी का स्वागत करके किया गया
इसके पश्चात रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति के अध्यक्ष माननीय राजीव उपाध्याय जी द्वारा उपस्थित सभी लोगों बच्चों व बालिकाओं को सावन महीने व हरियाली तीज की विशेषताओं के बारे में बताया साथ ही बताया कि यह हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना जाता है लोग पूरे महीने भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं और उनसे मनचाहा वरदान प्राप्त करते हैं और हरियाली तीज पर बालिकाएं और हरियाली तीज पर बालिकाएं वह महिलाएं हाथों में हरी हरी रंग बिरंगी चूड़ियां बनती है और इस त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाती हैं
इसके पश्चात रोटेरियन अंजू उपाध्याय जी के द्वारा उपस्थित सभी बालिकाओं को हरी हरी चूड़ियां पहनाई गई सभी बालिकाएं चूड़ी पहन कर बहुत ही खुशी का अनुभव किया साथ में बालिकाओं ने हरियाली तीज के गाने गाय और सब के साथ मिलकर हरियाली तीज का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया
साथ ही रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति के संस्थापक कमल कांत तिवारी जी ने बताया कि रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति द्वारा समय-समय पर समाज के विभिन्न वर्गों के साथ विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहता है जिस क्रम में आज हरियाली तीज के उपलक्ष में आज रेलवे प्लेटफार्म की पाठशाला की 50 से अधिक बालिकाओं को चूड़ियां पहनाई गई और इस त्यौहार को धूमधाम से मनाया गया
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाल कल्याण न्याय पीठ कानपुर नगर के अध्यक्ष माननीय निर्मल कुमार पांडे, रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति के अध्यक्ष रोटेरियन राजीव उपाध्याय, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य चार्टर्ड प्रेसिडेंट रोटेरियन सतीश चंद्र गुप्ता, रोटेरियन राजेंद्र जी, रोटेरियन अंजू उपाध्याय जी, समाजसेवी ए के दीक्षित, रेलवे चाइल्ड लाइन कानपुर समन्वयक गौरव सचान, टीम सदस्य अमिता तिवारी, रीता सचान, प्रवीणा द्विवेदी, रेलवे कर्मचारी,व रेलवे प्लेटफार्म की पाठशाला की 50 से अधिक बालिकाएं व बच्चे साथ ही उनके परिजन उपस्थित रहे




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें