शनिवार, 30 जुलाई 2022

रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति द्वारा किया गया मेहंदी क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन

 









सावन मास के आगमन पर दिनांक 30 जुलाई 2022 को रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति द्वारा मेहंदी क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन वीएम मेमोरियल स्कूल बाबू पुरवा कॉलोनी किदवई नगर कानपुर नगर में किया गया ।


जिसका मुख्य उद्देश्य घरेलू बालिकाओं की उनकी कला को प्रदर्शित करना उनके अंदर छिपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालना था।



 रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति के अध्यक्ष राजीव उपाध्याय जी ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन कर बालिकाओं को मेहंदी की तरफ आकर्षित करना घरों में रह रही बालिकाओं को घरों से बाहर निकाल कर उनकी प्रतिभा को समाज के सम्मुख लाना है ।


साथ ही उन्होंने बताया कि मेहंदी क्वीन प्रतियोगिता में 15 वर्ष तक की आयु के बच्चे अपनी भागीदारी की ।



 विजेता का चयन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम समापन पर डॉक्टर स्वीटी मिश्रा जी के द्वारा किया गया।


प्रथम पुरस्कार आफरीन,  द्वितीय पुरस्कार रागिनी, तृतीय पुरस्कार नव्या ने प्राप्त किया।



रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति के संस्थापक कमल कांत तिवारी जी ने बताया कि रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति द्वारा समय-समय पर समाज के विभिन्न वर्गों के साथ विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहता है जिस क्रम में मेहंदी क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति के संस्थापक रोटेरियन कमल कांत तिवारी ,अध्यक्ष रोटेरियन राजीव उपाध्याय ,समाजसेवी राम लखन सिंह, वीoएमo मेमोरियल स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू उपाध्याय गौरव सचान प्रतीक धवन अंजू वर्मा सहित 100 से अधिक बच्चे उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें