दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी एवम फिक्की फ्लो द्वारा 10 दिव्यांग लड़कियों को ब्यूटी और मेकअप आर्टिस्ट का 3 महीने का निशुल्क कोर्स ग्लैमाहोलिक मेकअप स्टीडियो में कराया जाएगा।
कार्यकर्म की मुख्य अतिथि कोमील द्विवेदी (जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी एवम पिछड़ा वर्ग अधिकारी) ने संस्था के बच्चो की मनोबल बढ़ाया और कहा कि ऐसे ही दिव्यांग बच्चों का हुनर पहचान कर स्वावलंबी बनाने की दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी की पहल सराहनीय है और संस्था की सचिव मनप्रीत कौर को बहुत शुभकामनाएं दी
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि आरती गुप्ता जी ने बच्चों को खूब मन से सीखने की बात करते हुए सब को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी ।
कार्यक्रम में फिक्की फ्लो से पूजा गुप्ता जी, स्नेहा शाह जी ने कार्यकर्म की शोभा बढ़ाई।।
संस्था को सचिव मनप्रीत कौर ने कोमिल द्विवेदी जी , आरती गुप्ता जी, फिक्की फ्लो एवम अंशिका सिंह शर्मा को कार्यकर्म को सफल बनाने के लिए बधाई दी।
दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी से अर्चना आडवाणी, स्मृति धनधानिया, ज़िया, राम आदि माजूद रहे
जी दिव्यांग लड़कियों को ब्यूटी पार्लर कोर्स कराया गया उनके नाम इस प्रकार है
एलिना सेजल शावी रुकैया तान्या संध्या एना नाजिया शशि हर्षा





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें