शुक्रवार, 1 जुलाई 2022

अतिक्रमण को लेकर नगर आयुक्त झांसी ने किया निरीक्षण

 





शाहिद खान झांसी


नगर आयुक्त  द्वारा सीपरी ओवरब्रिज के नीचे पथ विक्रेताओं द्वारा किये गये अतिक्रमण के सम्बन्ध में निरीक्षण किया गया। 

सीपरी पुल के नीचे बाबा धाम के सामने काफी चार पहिया वाहन, बस खड़ी पायी गई। इन्हें तत्काल हटवाये जाने हेतु निर्देश दिये गये तथा परिवहन विभाग को उक्त के सम्बन्ध में नियमानुसार कार्यवाही हेतु पत्र निर्गत करने के निर्देश दिये गये। 

सीपरी पुल के नीचे बाबा धाम वाली सड़क को काफी सकरा कर दिया गया है जिससे वहॉ से गुजरने वाले नागरिकों को जाम का सामना करना पड़ रहा है।  निर्देश दिये गये कि उक्त मार्ग को चौड़ा करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाये।

सीपरी रेलवे पक्के पुल के दोनों ओर फल विक्रेताओं द्वारा ठेला लगाये हुए पाये गये जिससे उक्त सड़क पर जाम लग जाता है। इस सम्बन्ध में निर्देश दिये गये कि इन्हें फिलहाल में पीछे दीवार से सटाकर खड़े करने की कार्यवाही की जाये। यदि कोई व्यक्ति ठेला सड़क पर लगाये पाया जाता है तो जुर्माना लगाये जाने की कार्यवाही की जाये। परियोजना अधिकारी, डूडा को निर्देश दिये गये कि वेण्डिंग जोन का चिन्हित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाये।

उक्त सड़क किनारे रेलवे का काफी स्क्रेब डला पाया गया। जिसे उठाये जाने हेतु रेलवे को पत्र निर्गत करने हेतु प्रभारी सम्पत्ति को निर्देश दिये गये।

सीपरी बाजार में चेलाराम स्वीट्स एवं अन्य मिष्ठान विक्रेताओं, साइकिल विक्रेताओं द्वारा सड़क पर साइकिल खड़ी की जा रही है जिससे सड़क पर वाहन से निकलने वाले नागरिकांे को असुविधा हो रही है और जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। प्रभारी अतिक्रमण को निर्देश दिये गये कि इन दुकानदारों पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जाये तथा कोई भी दुकानदार सड़क पर सामान न रखे यह सुनिश्चित किया जाये।

सीपरी मार्ग पर डिवाइडर पर रैलिंग लगाये जाने हेतु अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिये गये। 

नगर निगम की भूमि पर तांगा स्टैण्ड बनाकर अवैध निर्माण पाया गया। प्रभारी अतिक्रमण को निर्देशित किया गया कि उक्त तांगा स्टैण्ड पर तांगा संचालकों को नोटिस निर्गत कर 03 दिवस का समय देकर उन्हें हटाये जाने कार्यवाही की जाये।

पेट्रोल पम्प के पास गैंदालाल साहू गन्ना जूस विक्रेता एवं अन्य लोगों द्वारा अवैध दुकान लगाकर सड़क पर अतिक्रमण किया जा रहा है । इन सभी पर जुर्माना लगाये जाने हेतु प्रभारी अतिक्रमण को निर्देश दिये गये। 

कलारी के पास ओवर ब्रिज समाप्त होता है वहॉ डिवाइडर का कट गलत बनने से काफी दुर्घटायें होने से अवगत कराया गया। अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिये गये कि उक्त डिवाइडर सही कराया जाये। ताकि वहॉ से गुजरने वाले नागरिकों असुविधा न हो।



इसके उपरान्त नगर निगम एवं स्किल इण्डिया सोसाइटी द्वारा सीपरी बाजार में आर्य कन्या इण्टर कॉलेज/महाविद्यालय में जागरूकता अभियान एवं प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु शपथ दिलाते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। 

आर्य कन्या इण्टर कॉलेज में अनुपयोग वेस्ट मैटेरियल से उपयोगी वस्तुएं बनाये जाने की कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें तरह-तरह की सामग्री बनाना सीखा। 

गुरूनानक चौराहे पर वृहद जागरूकता एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया तथा दुकान-दुकान जाकर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु जागरूक किया गया तथा थैले बांट गये। नगर आयुक्त महोदय द्वारा शहर के नागरिकों से अपील की गई कि वह सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें। 03 जुलाई 2022 के उपरान्त सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों पर जुर्माना लगाये जाने की कार्यवाही की जायेगी। 

निरीक्षण के दौरान श्री एस0के0 अम्बेडकर, मुख्य अभियन्ता, डा0 विनीत कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, श्री नीनासिंह, अधिशासी अभियन्ता, श्री कर्नल एन0एन0 बाजेपयी, प्रभारी प्रर्वतन दल, श्री हरगोविन्द सिंह यादव, प्रभार सम्पत्ति एवं मा0 पार्षगण श्री महेश गौतम, श्री दिनेश प्रता सिंह उर्फ बन्टी राजा, श्री कन्हैया कपूर, श्री सुरेन्द्र कुमार साहू उर्फ राजू साहू,  आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें