गुरुवार, 14 जुलाई 2022

वार्ड 80 के पार्षद श्री हरि शंकर गुप्ता ने आचार्य कृष्ण विनायक फड़के शिक्षा केंद्र के बच्चों के संग अपना जन्मदिन मनाकर बांटी खुशियां






 


 


आज *सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के तत्वाधान में आचार्य कृष्ण विनायक फड़के शिक्षा केंद्र  नयापुल टीपी नगर कानपुर नगर  में शिक्षा प्राप्त कर रहे पत्थर काटने वाले एवं झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के बीच  वार्ड 80 के पार्षद श्री हरिशंकर गुप्ता जी ने अपने पूरे परिवार सहित  अपना जन्म दिवस  केक काटकर बड़ी धूम-धाम से मनाया साथ ही  ने बताया कि ऐसे बच्चों के संग अपना जन्मदिन मना कर उन्होंने बहुत ही सुखद अनुभव किया ।*  साथ ही उनके द्वारा सभी बच्चों को टॉफी चॉकलेट बिस्कुट केक उपलब्ध कराया गया सभी बच्चे खुश हुए और  उनको जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी


  *साथ ही  लोगों से अपील की कि   जो बच्चे गरीबी की वजह से या हमारे समाज में किसी अन्य कारणों की वजह से शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं और अपने जीवन को बर्बाद कर लेते हैं  तो ऐसे बच्चों के जीवन को बचाने के लिए हमारे समाज के लोगों को सामने आना चाहिए।* और ऐसे बच्चों की मदद करना चाहिए ताकि यह बच्चे भी पढ़ सके और आगे बढ़ सके जिससे हमारे समाज व देश का नाम भी  रोशन हो सके  साथ ही   इसके साथ ही *संस्था अध्यक्ष कमल कांत तिवारी जी ने बताया कि  इस शिक्षा केंद्र का उद्देश्य पत्थर काटने वाले एवं झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को निशुल्क शिक्षा एवं शिक्षण सामग्री नियमित रूप से प्रदान कर उन्हें औपचारिक शिक्षा से  जोड़ना एवं उनका बेहतर भविष्य बनाना है  और साथ-साथ उन्हें बेहतर नागरिक बनाने  का प्रयास किया जा  रहा है*

  साथ ही  वार्ड के पार्षद श्री हरिशंकर गुप्ता जी व उनकी पत्नी राधा जी को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी गई  साथ ही बताया गया कि  *नया पुल के पास रहने वाले लगभग 60 से अधिक बच्चों  और कानपुर सेंट्रल में लगभग 40 से अधिक  बच्चों को  नियमित रूप से शिक्षा दी जा रही है और  सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि और अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाए*  जिससे बच्चों को एक नई राह और अपने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके साथ ही लोगों से अपील की कि ऐसे बच्चों की मदद करने में हमारा सहयोग करें ताकि ऐसे ज्यादा से ज्यादा बच्चों को शिक्षित किया जा   सके  *इस जन्मदिवस कार्यक्रम में  मुख्य रूप से  वार्ड 80 के पार्षद श्री हरिशंकर गुप्ता जी व उनकी पत्नी राधा जी, पार्षद आरिफ जी, श्री कमलकांत तिवारी अध्यक्ष सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी संस्थापक रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति एडवोकेट हाई कोर्ट इलाहाबाद  अमिता तिवारी   मंजू लता दुबे  रीता सचान  व अन्य संस्था के सदस्य 60 से अधिक बच्चे व उनके परिजन उपस्थित रहे*।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें