बुधवार, 20 जुलाई 2022

बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के ब्लॉक किदवई नगर के अधिकारियों ने आचार्य कृष्ण विनायक फड़के शिक्षा केंद्र के बच्चों के संग धूमधाम से मनाया बैंक का 115 वां स्थापना दिवस

    








सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के तत्वाधान में आचार्य कृष्ण विनायक फड़के शिक्षा केंद्र  नयापुल टीपी नगर कानपुर नगर  में शिक्षा प्राप्त कर रहे पत्थर काटने वाले एवं झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के बीच   बैंक ऑफ बड़ौदा  शाखा किदवई नगर के अधिकारियों ने बड़ी ही धूमधाम से बैंक का 115 वां स्थापना दिवस मनाया  साथ ही बच्चों को  स्कूली बैग चॉकलेट बिस्कुट कॉपियों आदि चीजों का वितरण किया बच्चे यह सब चीजें पाकर उनके चेहरे खुशी से  खिल उठे 

 कार्यक्रम के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य शाखा प्रबंधक डीएस मिश्रा जी ने कहा कि ऐसे बच्चों के साथ स्थापना दिवस मना कर बहुत ही प्रसन्नता मिली  और कहा कि ऐसे बच्चों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे साथ ही  लोगों से अपील की कि   जो बच्चे गरीबी की वजह से या हमारे समाज में किसी अन्य कारणों की वजह से शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं और अपने जीवन को बर्बाद कर लेते हैं  तो ऐसे बच्चों के जीवन को बचाने के लिए हमारे समाज के लोगों को सामने आना चाहिए। और ऐसे बच्चों की मदद करना चाहिए ताकि यह बच्चे भी पढ़ सके और आगे बढ़ सके जिससे हमारे समाज व देश का नाम भी  रोशन हो सके  साथ ही   

इसके साथ ही संस्था अध्यक्ष कमल कांत तिवारी जी ने  उपस्थित सभी अधिकारियों को समस्त स्टाफ की ओर से स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी साथ ही बताया कि  इस शिक्षा केंद्र का उद्देश्य पत्थर काटने वाले एवं झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को निशुल्क शिक्षा एवं शिक्षण सामग्री नियमित रूप से प्रदान कर उन्हें औपचारिक शिक्षा से  जोड़ना एवं उनका बेहतर भविष्य बनाना है  और साथ-साथ उन्हें बेहतर नागरिक बनाने  का प्रयास किया जा  रहा है 

 सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के सदस्य गौरव सचान के द्वारा   पुनः बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा किदवई नगर के अधिकारियों को स्थापना  दिवस की शुभकामनाएं दी गई  साथ ही बताया गया कि  नया पुल के पास रहने वाले लगभग 60 से अधिक बच्चों  और कानपुर सेंट्रल में लगभग 40 से अधिक  बच्चों को  नियमित रूप से शिक्षा दी जा रही है और  सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि और अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाए  जिससे बच्चों को एक नई राह और अपने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके साथ ही लोगों से अपील की कि ऐसे बच्चों की मदद करने में हमारा सहयोग करें ताकि ऐसे ज्यादा से ज्यादा बच्चों को शिक्षित किया जा   सके  इस स्थापना दिवस कार्यक्रम में  मुख्य रूप से   बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा किदवई नगर के मुख्य प्रबंधक  माननीय डीएस मिश्रा ,  व अन्य अधिकारीगण स्वाति मिश्रा ,आशीष शुक्ला ,माधुरी शुक्ला ,राजेंद्र तिवारी,श्री कमलकांत तिवारी अध्यक्ष सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी संस्थापक रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति एडवोकेट हाई कोर्ट इलाहाबाद व गौरव सचान अमिता तिवारी   मंजू लता दुबे  रीता सचान  श्वेता तिवारी    समाजसेवी श्री रामलखन सिंह  व अन्य संस्था के सदस्य 60 से अधिक बच्चे व उनके परिजन उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें