रविवार, 19 जून 2022

दयालदास नगरी चिकित्सालय में हुआ प्रधानमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन

 





                                                                                                                                               आज दिनांक। 19 जून 2022 को। दयाल दास नगरी चिकित्सालय कृष्णा नगर में प्रधानमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेला का शुभारंभ दयालदास चिकित्सालय की   डॉ माधवी शंकर( एमओआईसी  ) जी ने महिलाओं के स्वास्थ्य की कामना करते हुए किया। आयोजित कार्यक्रम में  सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी द्वारा संचालित  कार्यक्रम साझा प्रयास  नेटवर्क द्वारा  स्टॉल लगाकर  प्रतिभागियों को सुरक्षित गर्भ समापन की जानकारी दें। तथा एमटीपीएफ संशोधित 2021 की जानकारी दें। आयोजित शिविर में सभी प्रतिभागियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्रतिभागियों को  गर्भनिरोधक साधनों के चयन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में  सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी द्वारा संचालित  साझा प्रयास नेटवर्क की परियोजना अधिकारी मंजू लता दुबे ने बताया। साझा प्रयास विगत 4 वर्षों से सुरक्षित गर्भ समापन तथा गर्भनिरोधक साधनों के चयन  के प्रचार-प्रसार पर  कार्य कर रही है ताकि मातृ मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से। दयालदास अस्पताल की डॉ माधवी शंकर ( एमओआईसी )स्टाफ नर्स प्रियंका सचान ,हेमलता, स्वाति ,शशांक ,अंजलि, तथा साझा प्रयास। से। मंजू लता दुबे। सहित 50 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें