आज दिनांक 27 जून 2022 को स्टेशन परिसर तथा उसके आसपास रहने वाली महिलाओं एवं किशोरियों को सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया कार्यक्रम का शुभारंभ सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी द्वारा चल रहा कार्यक्रम। साझा प्रयास। नेटवर्क के परियोजना अधिकारी मंजू लता दुबे में सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए किया। 🌷इसी क्रम में सभी महिलाओं तथा किशोरियों को शारीरिक विकास की जानकारी देते हुए माहवारी की उम्र शरीर में होने वाले बदलाव पर चर्चा की सभी महिलाओं को यह भी जानकारी दी कि हमें किस तरह से शरीर की सफाई रखनी चाहिए। उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को माहवारी के दौरान होने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी दी। उनको यह बताया कि सामान परेशानियां हो। होती है जैसे कमर और पेडू में दर्द यह परेशानी होने पर कोई दवा ना खाएं। गर्म पानी से सिकाई करें या गुनगुने तेल से मालिश करें। उनको यह भी बताया गया कि माहवारी के दौरान गंदे कपड़ों का इस्तेमाल ना करें सेनेटरी नैपकिन का इस्तेमाल करें। और 6-6 घंटे पर सेनेटरी नैपकिन कोबदले ताकि आपको कोई इंफेक्शन ना हो सके अंत में जनहित फाउंडेशन द्वारा महिलाओं तथा किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन दिए गए। ताकि महिलाएं एवं किशोरिया स्वस्थ रहें। कार्यक्रम के दौरान जनहित फाउंडेशन के प्रबंधक संध्या कांत , अर्चना सागर , रजनी , प्रवीणा दिवेदी, साझा प्रयास से मंजू लता दुबे सहित 50 से अधिक महिलाएं उपस्थित रहीं।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें