ऑल इंडियन रिपोटर्स एसोसिएशन/आईरा प्रेस क्लब के तत्वावधान मे विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमे राष्ट्रीय,प्रदेश, मडंल व जिले के पदाधिकारियो ने सगंठन को और आगे ले जाने के लिए चर्चा कि जहां सभी पदाधिकारियो ने अपने-अपने विचारों का साझा किया गया।कोर कमेटी पदाधिकारी फैसल हयात ने कहा कि हमारा सगंठन सभी पत्रकार साथियों की मदद करता आया है और आगे भी करता रहेगा पत्रकारों को पर उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।प्रदेश अध्यक्ष(उ०प्र०)विजय यादव ने कहा कि सगंठन मे सभी को अनुशासन बनाकर रखना है सभी पदाधिकारी अपने वरिष्ठ पदाधिकारियो का सम्मान करे।जिलाध्यक्ष एस पी विनायक ने कहा कि कानपुर महानगर बहुत बडा़ है किसी भी पत्रकारों को कोई समस्या न हो इसलिए जिले की टीम का विस्तार किया गया है उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपने पद की जिम्मेदारी को समझें और निष्पक्ष रुप से संगठन में कार्य करें।सगंठन मे जुडे़ पत्रकारों के उत्कृष्ट कार्यो व उनकी मेहनत को देखते हुए कोर कमेटी द्धारा राधारमण तिवारी(मोनू) को अनुशासन समिति का प्रदेश उपाध्यक्ष व सुशील निगम को समिति का प्रदेश सचिव,शिवरतन सिंह"रत्नेश" को मडंल प्रवक्ता,नौशाद को जिला प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दी गयी।_




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें