बुधवार, 25 मई 2022

पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा व जिला अधिकारी नेहा शर्मा के नेतृत्व में टेंपो ऑटो बस स्टैंड आदि विषयों पर हुई बैठक,

 




एडीसीपी ट्रैफिक राहुल मिठास ने बताया पुलिस लाइन में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि आरटीओ  ट्रैफिक विभाग संयुक्त रुप सेअगले 3 दिनों में शहर के ऑटो ,टैम्पो ,बस स्टेण्ड का सर्वे कर अपनी विस्तरित रिपोर्ट देंगे जिनके आधार पर नगर निगम द्वारा उन स्थानों पर पेयजल, शौचालय ,सेड आदि की व्यवस्था कर उन्हें चालू किया जायेगा। 

पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने  कहा किसी भी स्थिति में अवैध ऑटो  ,टेम्पो, बस स्टैंड जनपद में  नहीं चलेंगे पुलिस कमिश्नरेट  द्वारा व्यवस्था की जा रही है ।

 एडीसीपी ट्रैफिक राहुल मिठास ने कहा पूरे जिले के समस्त चौराहों पर 200 मीटर के आस पास  चौराहों पर कोई भी वाहन खड़ा नही होगा ।

पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा ने कहा डग्गामार वाहन किसी भी स्थिति में जनपद में  नहीं चलना  चाहिए अभियान चलाकर डग्गामार वाहनों को बन्द किया जाए । 

पुलिस कमिश्नर  विजय मीना एवं 

जिलाधिकारी  नेहा शर्मा , एडीसीपी ट्रैफिक राहुल मिठास, एआरटीओ प्रशासन  सुनील दत्त ,टी आई राजवीर सिंह, हारून रशीद आदि की उपस्थिति में ट्रैफिक लाइन रेल बाजार में  ऑटो ,टेंपो ,बस, ई रिक्शा , ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ  शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए बैठक की गई । बैठक में  जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा की शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सभी को यातायात नियमों का पालन करना है ।  उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में  कोई भी वाहन चौराहे के 200 मीटर पर नही खड़ा किया जाए । यदि कोई वाहन चौराहे पर रूका मिलता है तो उसका चालान किया जायेगा। प्रत्येक दशा में यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने आरटीओ तथा ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में शहर में कोई भी डग्गामार वाहन नही चलने चाहिए अभियान चलाकर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें