श्री सोनलकर को महाराष्ट्र सरकार के उद्योग मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया
2022, मुंबई: श्री कौस्तुभ सोनलकर को प्रतिष्ठित महाराष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया, उन्हें ये सम्मान इंडस्ट्री की अलग अलग क्षेत्र की प्रतिभाओं को करियर में आगे बढ़ाने में मेंटरशिप की भूमिका के लिए एंटरप्रेन्योरशिप, मेंटरशिप, डाइवर्सिटी और इनक्लूजन के लिए प्रदान किया गया।
लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के पूर्व छात्र और लगभग तीन दशकों के कॉर्पोरेट अनुभव रखने वाले श्री सोनलकर वर्तमान में नीति आयोग में 'मेंटर ऑफ चेंज' के रूप में विविध भूमिकाएं निभा रहे हैं, वे अमेरिका और भारत में कुछ प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों के बोर्ड सदस्य भी हैं। कौस्तुभ ने एस्सार ग्रुप, फ्यूचर ग्रुप, वेलस्पन, संयुक्त राष्ट्र और पीडब्ल्यूसी जैसे कई प्रतिष्ठित उद्यमों के साथ काम किया है। यह भारत भर में अटल इनोवेशन मिशन के तहत अटल टिंकरिंग लैब्स में छात्रों का मार्गदर्शन करने में लीडर्स को जोड़कर राष्ट्र-निर्माण में योगदान देने वाली पहल का हिस्सा है।
अवार्ड नाइट में भारतीय कॉरपोरेट जगत के शीर्ष लीडर और प्रमुख उद्यमियों ने भाग लिया, जिसका आयोजन महाराष्ट्र टाइम्स द्वारा टाइम्स इंटरैक्ट टीम के साथ किया गया था। इस अवसर पर "महाराष्ट्र गौरव" नामक विशेष कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता, प्रतिष्ठा और अनुकरणीय कार्यों को पहचानना और उनका सम्मान करना है।
पुरस्कार प्राप्त करने पर, श्री कौस्तुभ सोनलकर ने कहा, “मैं इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए जूरी सदस्यों और आयोजकों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। यह पुरस्कार किसी के करियर और जीवन भर के प्रयासों को मान्य करने में मदद करता है। मेरा मानना है कि इस तरह के सम्मान लोगों को भविष्य में लगन और ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। यह मुझे पूरे भारत में जिज्ञासु और उज्ज्वल भविष्य रखने वाले युवाओं को व्यवसाय, उद्यमिता, योजना, विकास, संस्कृति, खेल और उनकी कल्पना के किसी भी अन्य क्षेत्र में उन्हें प्रोफेशनल और उनके भविष्य को बनाने में उनकी मदद करते रहने के लिए प्रेरित करता है। ”
कौस्तुभ सोनलकर के बारे में
कौस्तुभ लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के पूर्व छात्र हैं, जिन्होंने भारत और विदेशों दोनों में कॉर्पोरेट क्षेत्र में 27 वर्षों से अधिक समय तक काम किया है। एक विचारशील नेता के रूप में, उन्होंने कई लैंगिक समानता पहलों का समर्थन किया है और अपने काम के लिए कॉर्पोरेट और सामाजिक क्षेत्र में उनका सम्मान किया जाता है। इंडस्ट्री के सभी सेक्टरों और संयुक्त राष्ट्र जैसे वैश्विक सेटअप के साथ उनके काम करने के अनुभव ने उन्हें वृद्ध कार्यबल, क्षेत्रों में कौशल वृद्धि, एम एंड ए, रणनीति विकास और नए वैश्विक बाजारों में बाजार में प्रवेश के विषयों पर एक विशेषज्ञ बना दिया है। उनकी प्रोफेशनल जर्नी स्टेकहोल्डर और इकोसिस्टम की वैल्यू को बढ़ाने में मदद करती है। काम के अलावा, वह अंडर 19 और रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर, बेस्ट सेलिंग राइटर, बॉलीवुड में म्यूजिक कम्पोजर और ट्रांसजेंडर और युवा महिलाओं के लिए काम करने वाले सोशल वेंचर 'वाइस' के संस्थापक रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें