सोमवार, 14 मार्च 2022

कपड़े पिचकारी खिलौने खाद्य सामग्री पाकर बच्चों के खेल उठे चेहरे

 



ओम जन सेवा संस्थान द्वारा आज रायपुरवा थाना परिसर के अंदर असहाय व जरूरतमंदो को पिचकारी अबीर,गुलाल,बच्चो को खिलौने कपड़े व बिस्किट कुरकुरे चॉकलेट टॉफी वितरण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत थाना प्रभारी निरीक्षक विनय शर्मा  एवं उनकी टीम को गुलाल लगाकर किया गया

नन्हे मुन्ने ब बच्चें पिचकारी,खिलौने व कपड़े पाकर बहुत खुश नजर आ रहे थे।

इस अवसर पर ओम जन सेवा संस्थान की अध्यक्षा शिव देवी अग्रहरि (सीमा) ने कहा कि  होली पर्व आने वाला है ,पिछले 2 वर्ष से करोना महामारी के प्रकोप के कारण बच्चें होली पर्व उत्साहपूर्वक मनायें, बच्चों को खुश देख कर हमारे मन को भी शांति व अपार खुशी मिलती है। 

 रायपुरवा थाना प्रभारी विनय शर्मा  ने कहा कि ऐसी संस्थाओं से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए एवं आगे आकर मदद भी करनी चाहिए

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिव देवी अग्रहरि (सीमा) थाना प्रभारी विनय शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, रविंद्र तिवारी सरिता तिवारी रोशनी केसरवानी सीमा केसरवानी रेशमा गुप्ता, शिवानी पांडे आदि  लोग मौजूद रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें