मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022

*झांसी सदर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अनूप सिंह ने किया जनसंपर्क*

 







शाहिद खान

 

झांसी। 223 झांसी सदर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अनूप सिंह ने महानगर के तमाम क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। उन्होंने क्षेत्र की जनता से फुटबॉल के सामने वाला बटन दबाकर एवं अपना मत व आशीर्वाद प्रदान कर उन्हें विजई बनाने की अपील की।अनूप सिंह ने बताया कि अगर जनता उन्हें आशीर्वाद देकर सेवा करने का मौका देती है तो, वह सबसे पहले पुरानी तहसील स्थित राजा रामचंद्र राव जी की समाधि व अन्य वीरों की समाधि का सौंदर्यीकरण कराएंगे, इसके अलावा क्षत्रिय राजा, महाराणा प्रताप एवं क्षत्रिय राजा खेत सिंह खंगार का भव्य मंदिर, बाल्मीकि समाज की कुलदेवी ओशो माता का भव्य मंदिर, कुशवाहा समाज के भगवान लवकुश जी का भव्य मंदिर, कायस्थ समाज के भगवान चित्रगुप्त जी का भव्य मंदिर, केवट समाज के आराध्य एकलव्य जी का भव्य मंदिर का निर्माण कराएंगे।साथ ही उन्होंने बताया कि गुलाम गौस खा के नाम पर एक भव्य मस्जिद का निर्माण भी वह कराएंगे।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें