रविवार, 23 जनवरी 2022

इंसानियत वेलफेयर सोसायटी द्वारा गरीब असहाय लोगों के लिए कानपुर महानगर की सड़को पे हुआ कम्बल वितरण*

 *







बढ़ती ठंड को मद्देनजर रखते एवं रेड अलर्ट की घोषणा होते ही दिनांक 22/01/2022 शनिवार  को इंसानियत वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुद्रतुल्लाह खान के निर्देश पर कानपुर महानगर की सड़को पे ठंड में कुकड़ रहे गरीब असहाय लोगों को कम्बल बाटे गए। इंसानियत वेलफेयर सोसायटी के जिला अध्यक्ष शाहबाज खान ने बताया कि बेहद ठंड के चलते उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशानिर्देश अनुसार ये कम्बल वितरण का कार्यक्रम हुआ, साथ की इंसानियत वेलफेयर सोसायटी पूरे उत्तर प्रदेश में जिसको ब्लड की जरूरत होती है उसे फ्री ब्लड प्रोवाइड कराती है, और कम्बल वितरण के बाद अब उनका ध्यान उन बच्चो पर है जिनके पास इतनी ठंड में पहनने को चप्पल तक नहीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक यश प्रताप सिंह (अंशुल ठाकुर), जिला अध्यक्ष शाहबाज खान, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अफाक, सदस्य शुजाउद्दीन, रेहान अली, अनस परवेज, अधिवक्ता फैजान अहमद साथ आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें