बुधवार, 26 जनवरी 2022

भाजपा प्रत्यासी रवि शर्मा के नेतृत्व में 3 दर्जन से अधिक महिलाए बनी भाजपा की सदस्य

 






शाहिद खान


विधानसभा चुनाव के चलते तेज हो रही सियासत के बीच भारतीय जनता पार्टी ने आज 3 दर्जन से अधिक महिलाओं को पार्टी में शामिल कर लिया। महानगर के नंदनपुरा खाती बाबा क्षेत्र की रहने वाली इन महिलाओं को निवर्तमान विधायक तथा मौजूदा भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर नगर विधायक ने कहा कि देश की मोदी तथा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जिस तरह से महिलाओं के सम्मान की रक्षा की है, उससे महिलाओं में बेहद उत्साह है। जो महिलाएं शामिल हुई हैं, उन्होंने संकल्प लिया है कि इस चुनाव में वे एक बार फिर से सूबे में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनवाने में सहयोग करेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें