शाहिद खान ब्यूरो प्रमुख झांसी
झांसी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने झांसी मण्डल को 933 करोड़ की सौगात देते हुए मुक्ताकाशी मंच से चुनावी बिगुल फूँक दिया। डिप्टी सीएम ने कहा 2022 में 2017 को दोहराएंगे और 300 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर सरकार बनाएंगे।
मुक्ताकाशी मंच पर योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि कुछ लोग अफवाहें फैलाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन जनता उन्हें नकार चुकी है। प्रदेश की जनता ने 2014 से 2019 तक हुए लोकसभा व विधानसभा चुनावों में विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ किया, भाजपा भी जनता के विश्वास को टूटने नहीं देगी। रामजन्म भूमि जमीन खरीद में लग रहे घोटालों के आरोप पर कहा कि रामद्रोही दुष्प्रचार कर रहे हैं, हमें उनके प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है, जनता को सब पता है। कार्यक्रम में सांसद अनुराग शर्मा, सांसद जालौन भानु वर्मा, सदर विधायक रवि शर्मा, बबीना राजीव सिंह पारीछा, मऊरानीपुर बिहारीलाल आर्य, गरौठा जवाहरलाल राजपूत, मेयर रामतीर्थ सिंघल, राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, पूर्व मंत्री रविन्द्र शुक्ल, जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा व जमुना कुशवाहा, प्रदीप सरावगी, संजीव श्रृंगीऋषि, सुधीर सिंह सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।
-विश्वनाथ शर्मा ब्रिज होगा सीपरी पुल का नाम
डिप्टी सीएम ने सीपरी फ्लाई ओवर के लोकार्पण के साथ उसका नामकरण भी कर दिया। अब यह ब्रिज पूर्व सांसद पंडित विश्वनाथ शर्मा के नाम से जाना जाएगा। वहीं ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज बनाने की भी घोषणा उन्होंने की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें